रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ सीजन 2 में इस वक्त ‘पेंटहाउस’ और ‘बेसमेंट’ के खिलाड़ियों के बीच मुकाबला तेज हो गया है। इसी बीच एक नए प्रोमो में सारा गुरपाल का डांस देखकर तेज प्रताप यादव और स्वरा भास्कर समेत बाकी कंटेस्टेंट्स भी हैरान नजर आए।
Knews Desk -रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ का सीजन 2 शुरुआत से ही चर्चा में बना हुआ है। शो में ‘पेंटहाउस’ और ‘बेसमेंट’ के खिलाड़ियों के बीच तगड़ा मुकाबला चल रहा है। टास्क के बाद हुई बहस में इस हफ्ते के ‘अल्टीमेट रूलर’ बने तेज प्रताप यादव का गुस्सा भी देखने को मिला था, जहां उन्होंने मनीष कश्यप को जमकर खरी-खोटी सुनाई थी। अब इसी तनातनी के बीच शो का एक नया और मजेदार प्रोमो सामने आया है।
शो के नए मोड़ के तहत ‘बेसमेंट’ में रह रहे वर्कर्स को ‘पेंटहाउस’ में प्रमोट होने के लिए ऑडिशन देना था। इसके लिए उन्हें अल्टीमेट रूलर तेज प्रताप यादव के सामने परफॉर्म करना था। अनाउंसमेंट हुई कि तेज प्रताप को जिसका परफॉर्मेंस सबसे ज्यादा पसंद आएगा, उसे ही पेंटहाउस में जाने का मौका मिलेगा।
ऑडिशन के दौरान पंजाबी एक्ट्रेस और सिंगर सारा गुरपाल ने बॉलीवुड गाने पर डांस करना शुरू किया। हालांकि, डांस करते-करते सारा अचानक तेज प्रताप यादव की गोद में बैठ गईं और उनके लिए रोमांटिक अंदाज में परफॉर्म करने लगीं।
डांस के दौरान सारा ने मुस्कुराते हुए तेज प्रताप को ‘क्यूटी’ भी कहा। यह सीन देखकर पास में बैठीं बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर पूरी तरह हैरान रह गईं। वह शरमाकर अपना चेहरा छिपाती नजर आईं। वहीं, बाकी कंटेस्टेंट्स भी यह देखकर दंग रह गए।
https://www.instagram.com/reels/Dd-3JVNDVXX/
अब तेज प्रताप यादव और सारा गुरपाल का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है। फैन्स तेजू भैया के बेफिक्र और बिंदास अंदाज को पसंद कर रहे हैं। इस दौरान तेज प्रताप यादव कहते भी दिख रहे हैं कि बिहार में धमाल होने वाला है।
इसके बाद गौतम कहते हैं, “बापूजी ने कहा घर छोड़ दो, मां ने कहा पारो को छोड़ दो और ये घर वाले पेंटहाउस वाले बोल रहे हैं कि जमीन ही छोड़ दो।”
ऐसी चर्चा है कि प्रियंका चाहर चौधरी जल्द ही बेसमेंट में जा सकती हैं। हालांकि, इसको लेकर शो में आगे क्या होता है, यह देखना होगा।
दरअसल, शो के पहले ही हफ्ते में ‘अल्टीमेट रूलर’ बनकर पावर में आए तेज प्रताप यादव का यह अंदाज चर्चा में है। ‘राइज एंड फॉल 2’ में पेंटहाउस और बेसमेंट के बीच चल रही जंग के साथ मनोरंजन का डोज भी लगातार बढ़ता नजर आ रहा है।