PM मोदी ने कैप्टन स्मित मछार से की बात, साहस की जमकर तारीफ

KNEWS DESK- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज फ्लाईदुबई के पायलट कैप्टन स्मित मछार से फोन पर बात की। इस दौरान कैप्टन स्मित ने घटना के दौरान अपने अनुभव और उन्हें मिली हिम्मत के बारे में प्रधानमंत्री को बताया। पीएम मोदी ने उनकी बहादुरी की सराहना की और उनके जल्द ठीक होने की कामना की।

इससे पहले 1 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि बेहद खतरनाक हालात और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित ने दूसरों की जान बचाने के लिए जबरदस्त हिम्मत और अटूट संकल्प दिखाया। प्रधानमंत्री ने कहा था कि उनकी बहादुरी से सैकड़ों लोगों की जान बची और एक बड़ी त्रासदी टल गई।

फ्लाईदुबई की यह फ्लाइट दुबई से तेल अवीव जा रही थी। रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लाइट में को-पायलट की तरफ से हमला किया गया और विमान को क्रैश करने की कोशिश भी की गई। ऐसी स्थिति में भारतीय पायलट स्मित मछार ने को-पायलट का मुकाबला किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने UPSC के एक कार्यक्रम में भी कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पायलट ने ‘9/11’ जैसी घटना को होने से रोक दिया। पीएम मोदी का यह संदर्भ 2001 में अमेरिका में हुए आतंकी हमले से था, जिसमें अल-कायदा के आतंकियों ने यात्री विमानों को हाईजैक कर उन्हें क्रैश किया था। प्रधानमंत्री ने कैप्टन स्मित मछार के साहस और दूसरों की जान बचाने के उनके प्रयास की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *