बिहार के खगड़िया में जटाधर मिश्रा प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के नीचे उतरते समय अचानक सीढ़ी का एक हिस्सा टूट गया। देखते ही देखते पूरी सीढ़ी भरभराकर गिर गई, जिसके मलबे में कई बच्चे दब गए। हादसे में 9 वर्षीय रीतिका कुमारी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि 4 अन्य बच्चे घायल हुए हैं।
Knews Desk– बिहार के खगड़िया जिले में बुधवार को एक स्कूल में उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब बच्चों के नीचे उतरने के दौरान अचानक सीढ़ी ढह गई। सीढ़ी के मलबे में कई बच्चे दब गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्कूल के शिक्षकों और कर्मचारियों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और मलबा हटाकर बच्चों को बाहर निकाला।
यह हादसा मानसी प्रखंड की अमनी पंचायत स्थित जटाधर मिश्रा प्राथमिक विद्यालय में हुआ। बताया गया कि बच्चे सीढ़ी से नीचे उतर रहे थे, तभी अचानक सीढ़ी का एक हिस्सा टूट गया। इसके बाद पूरी सीढ़ी भरभराकर गिर गई और उस पर मौजूद बच्चे मलबे में दब गए।
हादसे में अमनी पंचायत निवासी मनोज यादव की 9 वर्षीय बेटी रीतिका कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल खगड़िया सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रीतिका की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हादसे में तीन-चार अन्य बच्चों को भी चोटें आई हैं। सभी घायल बच्चों को मानसी पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और मृत छात्रा के परिजन भी स्कूल पहुंच गए। ग्रामीणों ने स्कूल भवन और सीढ़ी की स्थिति पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि सीढ़ी पहले से जर्जर थी और इसकी जानकारी स्कूल प्रशासन को दी गई थी। इसके बावजूद उसकी मरम्मत या सुरक्षा के लिए जरूरी कदम नहीं उठाए गए।
मामले को लेकर SDO धनंजय कुमार ने बताया कि इलाज के दौरान एक बच्ची की दुर्भाग्यपूर्ण मौत हुई है। घटना की जांच कराई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सीढ़ी का निर्माण करीब छह साल पहले कराया गया था। उन्होंने कहा कि