रांची गैंगरेप केस में ‘रावण’ समेत 4 आरोपी पकड़े गए, मेला देखकर लौट रही थी युवती

KNEWS DESK- झारखंड की राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र में करमा पर्व का मेला देखकर लौट रही युवती से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा है। इनमें संदीप मुंडा उर्फ रावण और सुनील मुंडा को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, 22 सितंबर की देर रात आरोपियों ने युवती को सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और मोबाइल फोन भी छीन लिया गया।

पीड़िता ने 26 सितंबर को रातू थाने में FIR दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, वह 22 सितंबर की रात करमा पर्व मनाने के बाद अपने रिश्तेदार के घर से लौट रही थी। इसी दौरान तीन-चार अज्ञात लोगों ने उसे पकड़ लिया और सुनसान जगह पर ले गए। आरोप है कि वहां उसके साथ गैंगरेप किया गया और विरोध करने पर मारपीट की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची SSP के निर्देश पर ग्रामीण SP के नेतृत्व में विशेष जांच टीम बनाई गई। टीम की कमान डीएसपी द्वितीय अजय आर्यन को सौंपी गई। पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, तकनीकी जांच और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से आरोपियों की पहचान की।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों और नाबालिगों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी 22 सितंबर की रात चटकपुर पंचायत में करमा पूजा का मेला देखने गए थे। वहां से लौटते समय उन्होंने नशे का सेवन किया था।

युवती को अकेला देखकर बनाया निशाना

पुलिस के अनुसार, मेला देखकर लौटते समय आरोपियों ने युवती को अकेले मोबाइल पर बात करते देखा। इसके बाद कथित तौर पर उसे जबरन अपने कब्जे में लेकर सुनसान जगह पर ले जाया गया। आरोप है कि वहां उसके साथ गैंगरेप किया गया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने युवती से एक चेन भी छीन ली थी। पूछताछ में सामने आया कि बाद में चेन को बेच दिया गया। गिरफ्तार आरोपी संदीप मुंडा के पास से पुलिस ने एक मोबाइल फोन बरामद किया है, जिसमें घटना से संबंधित साक्ष्य मिलने का दावा किया गया है। रांची गैंगरेप केस में ‘रावण’ समेत 4 आरोपी पकड़े गए, मेला देखकर लौट रही थी युवतीदोनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है, जबकि दोनों नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजा गया है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *