बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में नजर आ रही हैं। शो में अपनी बेबाक बातों और अंदाज को लेकर वह लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। अब शो के दौरान स्वरा ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वह शादी से पहले ही मां बनना चाहती थीं और इसके लिए उन्होंने IVF के जरिए दो बार कोशिश भी की थी, लेकिन दोनों प्रयास सफल नहीं हुए।
Knews Desk – स्वरा भास्कर ने शो में प्रियंका चाहर चौधरी और इरिना रुडाकोवा के साथ बातचीत के दौरान अपनी जिंदगी के इस दौर के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि एक समय उन्हें लगता था कि शायद उनकी शादी कभी नहीं हो पाएगी। इसी वजह से उन्होंने शादी से पहले ही मां बनने का फैसला किया था।
स्वरा ने बताया कि वह IVF के लिए पूरी तरह तैयार थीं। उन्होंने अपने माता-पिता को भी समझाया था कि शायद उनकी शादी नहीं होगी और वह IVF के जरिए बच्चा चाहती हैं। उनके माता-पिता शुरुआत में यह सुनकर हैरान हुए, लेकिन उन्होंने स्वरा की बात समझने की कोशिश की और उनके फैसले का साथ दिया।
एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने एक अनजान स्पर्म डोनर के जरिए स्पर्म बैंक से IVF के दो राउंड करवाए थे, लेकिन दोनों ही कोशिशें असफल रहीं। इसके बाद उनकी जिंदगी में फहद अहमद आए।
https://www.instagram.com/reels/DdwZNqQoXt8/
स्वरा ने बताया कि वह और फहद पहले से दोस्त थे। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे रिश्ते में बदली और करीब 2-3 महीने एक-दूसरे को डेट करने के बाद स्वरा प्रेग्नेंट हो गईं। इसके बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज की। इस तरह एक ही समय में स्वरा की जिंदगी में शादी और मां बनने की खुशियां आईं।
स्वरा भास्कर और फहद अहमद की पहली मुलाकात दिसंबर 2019 में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई थी। पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई और बाद में यह रिश्ता प्यार में बदल गया। दोनों ने 6 जनवरी 2023 को स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत अपनी शादी रजिस्टर कराई थी। इसके बाद उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भी शादी का जश्न मनाया।
सितंबर 2023 में स्वरा और फहद बेटी राबिया के माता-पिता बने। वहीं, अब ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में स्वरा ने अपनी जिंदगी के उस दौर के बारे में खुलकर बात की है, जब उन्होंने शादी से पहले मां बनने का फैसला लिया था।