अलाना पांडे के घर फिर गूंजेगी बेटी की किलकारी, जेंडर रिवील सेरेमनी में हुईं इमोशनल

सैयारा एक्टर अहान पांडे की बहन और अनन्या पांडे की कजिन सिस्टर अलाना पांडे जल्द दूसरी बार मां बनने वाली हैं। अलाना ने हाल ही में अपने पति इवर मैक्रे और परिवार के साथ जेंडर रिवील सेरेमनी की। इस दौरान सामने आया कि उनके घर एक बार फिर बेटी की किलकारी गूंजने वाली है। खास पल का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जिस पर फैंस और सेलेब्स जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

Knews Desk – अलाना पांडे भले ही एक्टिंग की फील्ड में नहीं हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। यूट्यूब पर उनके व्लॉग्स को काफी पसंद किया जाता है। अलाना ने 16 मार्च 2023 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड इवर मैक्रे से शादी की थी। शादी के करीब एक साल बाद उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। अब कपल दूसरी बार पैरेंट्स बनने जा रहा है।

कुछ समय पहले ही अलाना और इवर ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। अब कपल ने अपने होने वाले बच्चे का जेंडर भी रिवील कर दिया है।

अलाना अमेरिका के कैलिफॉर्निया में रहती हैं। भारत समेत कई देशों में डिलीवरी से पहले बच्चे का जेंडर जानना या रिवील करना गैर-कानूनी है, जबकि कैलिफॉर्निया में इसे लेकर ऐसी कानूनी पाबंदी नहीं है। इसी वजह से अलाना ने परिवार और करीबी लोगों के बीच जेंडर रिवील सेरेमनी रखी।

सेरेमनी की झलकियों में अलाना और इवर साथ मिलकर केक काटते नजर आए। जैसे ही केक के अंदर से गुलाबी रंग की फिलिंग सामने आई, कपल को पता चला कि उनके घर बेटी आने वाली है। यह खास पल अलाना के लिए बेहद इमोशनल रहा और उनकी आंखों से आंसू निकल आए।

https://www.instagram.com/reels/Dd1MvkUxjhk/

इस खुशी के मौके पर उनका बेटा रिवर भी उनके साथ नजर आया। सेलिब्रेशन के लिए अलाना ने लेमन येलो ड्रेस पहनी थी, जबकि इवर बेज शर्ट में नजर आए। रिवर भी पीले रंग की शर्ट में दिखाई दिया। वीडियो शेयर करते हुए अलाना ने लिखा, “Cant wait to meet you..”

अलाना की पोस्ट सामने आने के बाद फैंस और सेलेब्स ने उन्हें बधाइयां देनी शुरू कर दीं। बिपाशा बसु ने कमेंट करते हुए लिखा, “Best news ever.” वहीं अलाना की मां डीन ने लिखा, “My baby girl is having a baby girl congratulations.” अनुषा दांडेकर ने भी कपल को बधाई दी। बनिता संधू ने इमोशनल इमोजी के साथ अपना रिएक्शन दिया।

अब अलाना और इवर अपने दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं और फैंस को उनके घर आने वाली नन्ही बेटी का बेसब्री से इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *