तमिलनाडु में बनेगा नया सचिवालय और विधानसभा परिसर, CM विजय ने बताई वजह

KNews Desk: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने विधानसभा में नियम 110 के तहत चेन्नई में नए सचिवालय और विधानसभा परिसर के निर्माण को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि करीब 400 साल पुराना फोर्ट सेंट जॉर्ज लंबे समय से राज्य का प्रशासनिक केंद्र है, लेकिन अब यहां विस्तार की सीमाएं सामने आ रही हैं।

मुख्यमंत्री के मुताबिक, 107 एकड़ में फैले फोर्ट सेंट जॉर्ज परिसर में राज्य सरकार के पास सिर्फ करीब 4 एकड़ भूमि उपलब्ध है। परिसर का बाकी हिस्सा रक्षा मंत्रालय और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के नियंत्रण में है। ऐसे में मौजूदा परिसर का विस्तार करना या बड़े स्तर पर सुधार करना संभव नहीं है।

दो इमारतों में संचालित हो रहा सचिवालय

फिलहाल तमिलनाडु का सचिवालय दो इमारतों में संचालित हो रहा है। मुख्य सचिवालय भवन में विधानसभा, मुख्यमंत्री और मंत्रियों के कार्यालय के साथ कई महत्वपूर्ण विभाग मौजूद हैं। इस भवन का निर्मित क्षेत्र करीब 2.07 लाख वर्गफुट है।

मुख्यमंत्री ने मौजूदा परिसर की सीमाओं का जिक्र करते हुए नए सचिवालय और विधानसभा परिसर की जरूरत पर जोर दिया। नए परिसर का निर्माण प्रशासनिक जरूरतों और भविष्य में बढ़ने वाली गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए किए जाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *