KNEWS DESK – रक्षाबंधन के पावन अवसर पर देशभर में भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी स्कूली बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया। इस दौरान बच्चों के साथ उनकी मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो सामने आए।
राष्ट्रपति मुर्मू ने बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में अलग-अलग स्कूलों और संगठनों से आए बच्चों और छात्रों के साथ रक्षाबंधन मनाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का महत्व केवल भाई-बहन के रिश्ते तक सीमित नहीं है।

राष्ट्रपति ने कहा कि राखी का पवित्र धागा परिवार के सदस्यों, दोस्तों और यहां तक कि पेड़-पौधों को भी बांधा जा सकता है। यह प्यार, देखभाल और जिम्मेदारी के बंधन का प्रतीक है। उन्होंने बच्चों से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पेड़-पौधों की देखभाल करने की अपील भी की।
PM मोदी ने बच्चों संग शेयर की तस्वीरें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रक्षाबंधन के मौके पर बच्चों के साथ त्योहार मनाया। उन्होंने इस खास मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, “आज रक्षाबंधन के जश्न के दौरान हाई-फाइव, मुस्कान और बहुत कुछ देखने को मिला।” प्रधानमंत्री के साथ रक्षाबंधन मनाकर बच्चे भी काफी उत्साहित नजर आए।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित ‘स्नेहबंधन’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने उन्हें राखी बांधी और मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया।
उपराष्ट्रपति ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भी देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पर्व प्यार, स्नेह और आपसी जुड़ाव के बंधन को मजबूत करता है और लोगों को दया, सद्भाव और आपसी सम्मान के मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित करता है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने रक्षाबंधन को भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और रक्षा के संकल्प का पर्व बताया। उन्होंने कहा कि यह त्योहार सांस्कृतिक मूल्यों और पारिवारिक रिश्तों को और मजबूत करता है। वहीं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भाई-ब