सीमा विवाद से मानसरोवर यात्रा तक, भारत-चीन के बीच 8 मुद्दों पर बनी सहमति

भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर विशेष प्रतिनिधि स्तर की 25वीं वार्ता पूरी हो गई है। NSA अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी के बीच हुई बैठक में सीमा पर शांति और स्थिरता से लेकर कैलाश मानसरोवर यात्रा तक कई अहम मुद्दों पर सहमति बनी।

Knews Desk– भारत और चीन ने सीमा से जुड़े मसलों को बातचीत के जरिए आगे बढ़ाने और सीमा क्षेत्रों में शांति बनाए रखने पर जोर दिया है। दोनों देशों ने माना कि द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने के लिए सीमा पर स्थिर और शांत माहौल जरूरी है। बैठक में दोनों पक्षों ने अपने नेताओं के बीच बनी सहमति और मार्गदर्शन के अनुरूप रिश्तों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।

सीमा विवाद के स्थायी समाधान को लेकर भी बातचीत जारी रखने पर सहमति बनी। दोनों देशों ने 2005 में तय किए गए Political Parameters and Guiding Principles और इसके बाद हुई विशेष प्रतिनिधि स्तर की बैठकों के आधार पर निष्पक्ष, उचित और दोनों पक्षों को स्वीकार्य समाधान तलाशने की बात दोहराई।

सीमा निर्धारण और सीमा प्रबंधन से जुड़े काम को भी गति देने का फैसला लिया गया है। इसके लिए Boundary Delimitation से जुड़े Expert Group और WMCC के तहत Border Management Working Group आगे बातचीत करेंगे। दोनों समूह पहले अपने काम के दायरे और Terms of Reference यानी ToR को अंतिम रूप देंगे।

LAC पर उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति से निपटने के लिए मौजूदा सैन्य और कूटनीतिक तंत्रों का इस्तेमाल किया जाएगा। स्थानीय कमांडर स्तर की बैठकों और WMCC जैसे माध्यमों के जरिए समय रहते मुद्दों को सुलझाने की कोशिश होगी, ताकि किसी तरह की गलतफहमी या गलत आकलन से तनाव न बढ़े।

सीमा पर संवाद व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए दो अतिरिक्त बैठक केंद्र तय किए गए हैं। इसके अलावा Eastern और Middle Sectors में दो नए सैन्य हॉटलाइन चैनल स्थापित करने पर भी सहमति बनी है। इससे सीमा पर किसी भी अप्रत्याशित स्थिति में दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों के बीच सीधे संपर्क को बेहतर बनाया जा सकेगा।

कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई। भारत ने भारतीय श्रद्धालुओं के लिए यात्रा के बैच बढ़ाने की दिशा में चीन की ओर से किए जा रहे प्रयासों का स्वागत किया। साथ ही तीन निर्धारित सीमा व्यापार केंद्रों को दोबारा खोलने के फैसले का भी दोनों देशों ने स्वागत किया है।

सीमा पार बहने वाली नदियों को लेकर भी बातचीत फिर शुरू करने पर सहमति बनी है। India-China Expert-Level Mechanism on Trans-border Rivers की अगली बैठक सितंबर 2026 में प्रस्तावित है। इसमें जल संबंधी आंकड़ों को साझा करने और संबंधित समझौतों के नवीनीकरण जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।

अब दोनों देशों के बीच अगली यानी 26वीं Special Representatives वार्ता भारत में आयोजित की जाएगी। यह बैठक 2027 में होगी, जिसमें सीमा विवाद के समाधान और सीमा प्रबंधन से जुड़े मुद्दों पर आगे की बातचीत को दिशा दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *