राजामौली का बड़ा प्लान, 50 भाषाओं में डब होगी ‘वाराणसी’, 1500 से ज्यादा वॉयस सैंपल लिए जाएंगे

KNEWS DESK – महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर फिल्म को ग्लोबल लेवल पर ले जाने की तैयारी, डबिंग के लिए 1500 से ज्यादा एक्टर्स के वॉयस सैंपल लिए जाएंगे

साल 2027 में बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्में दस्तक देने वाली हैं और इनमें एस.एस. राजामौली की ‘वाराणसी’ सबसे चर्चित प्रोजेक्ट्स में से एक है। महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर इस फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है। फिल्म का करीब 80 प्रतिशत काम पूरा होने की खबर है और अब इसकी ग्लोबल रिलीज को लेकर भी बड़ी जानकारी सामने आई है।

50 भाषाओं में डब करने की तैयारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजामौली ‘वाराणसी’ को करीब 50 भाषाओं में डब करने की योजना बना रहे हैं। फिल्म को लगभग 120 देशों में रिलीज करने की तैयारी है।

खास बात यह है कि अलग-अलग भाषाओं में फिल्म की डबिंग के लिए AI या सिंथेटिक आवाजों का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। मेकर्स का फोकस हर भाषा में असली वॉयस आर्टिस्ट के जरिए किरदारों की भावनाओं और परफॉर्मेंस को दर्शकों तक पहुंचाने पर है।

डायलॉग नहीं, किरदार की भावना पहुंचाना चाहते हैं राजामौली

राजामौली का मानना है कि डबिंग सिर्फ डायलॉग का दूसरी भाषा में अनुवाद करना नहीं है। आवाज के जरिए किरदार का इमोशन, पर्सनैलिटी और उसका इरादा भी दर्शकों तक पहुंचना चाहिए।

इसी वजह से फिल्म के अलग-अलग भाषाई वर्जन के लिए प्रोफेशनल वॉयस आर्टिस्ट्स को शामिल करने की तैयारी है। बताया जा रहा है कि फाइनल आवाजें चुनने से पहले 1500 से ज्यादा एक्टर्स के वॉयस सैंपल लिए जाएंगे।

AI के इस्तेमाल को लेकर भी दे चुके हैं सफाई

हाल ही में ‘वाराणसी’ की झलक को लेकर AI के इस्तेमाल की चर्चा हुई थी, जिसे राजामौली ने खारिज किया था। अब डबिंग में भी AI आवाजों से दूरी बनाने का फैसला उनकी इसी सोच को दिखाता है।

मेकर्स चाहते हैं कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में फिल्म देखने वाले दर्शकों को सिर्फ कहानी और डायलॉग नहीं, बल्कि कलाकारों की परफॉर्मेंस और किरदारों की भावनाएं भी उसी प्रभाव के साथ महसूस हों।

1200-1300 करोड़ का बताया जा रहा है बजट

‘वाराणसी’ को भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। रिपोर्ट्स में इसका बजट करीब 1200-1300 करोड़ रुपये बताया गया है। हालांकि, बजट को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

फिल्म में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। अब 50 भाषाओं और 120 देशों में रिलीज की योजना के साथ ‘वाराणसी’ को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

फिलहाल फिल्म की रिलीज 2027 में प्रस्तावित है। अब देखना होगा कि राजामौली की यह फिल्म ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा रिकॉर्ड बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *