Knews Desk– स्मार्टफोन बाजार में Vivo अपनी V सीरीज के नए फोन के साथ बड़ी बैटरी को लेकर उतरने की तैयारी कर रही है. कंपनी का नया Vivo V80 Lite 5G 3 सितंबर को मलेशिया में लॉन्च किया जाएगा. इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh की बड़ी बैटरी होगी. कंपनी ने खुद इस बैटरी क्षमता की पुष्टि की है. इसके अलावा फोन में 50MP का मुख्य कैमरा और हाई रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है. हालांकि भारत में फोन कब लॉन्च होगा, इसे लेकर अभी कंपनी ने आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.
Vivo के मुताबिक, Vivo V80 Lite 5G कंपनी का ग्लोबली लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें 10,000mAh की बैटरी दी जाएगी. हालांकि, इससे पहले चीन में लॉन्च हो चुके Vivo Y600 Pro में भी 10,000mAh क्षमता की बैटरी देखने को मिल चुकी है. ऐसे में Vivo अब इस बड़ी बैटरी को V80 Lite की प्रमुख खासियत के तौर पर पेश करने जा रही है.फोन के डिजाइन की बात करें तो मलेशिया में सामने आई तस्वीरों के मुताबिक इसमें फ्लैट फ्रेम और फ्लैट बैक पैनल देखने को मिल सकता है. फोन के रियर पैनल पर चौकोर आकार का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है. इसमें 50MP का मुख्य कैमरा शामिल होने की जानकारी सामने आई है. फोन को Black, Green और Pink जैसे कलर ऑप्शन में पेश किए जाने की उम्मीद है. हालांकि, भारत में लॉन्च होने वाले मॉडल का डिजाइन अलग हो सकता है.
Vivo V80 Lite 5G की एक झलक पहले एक भारतीय ऑनलाइन स्टोर के इंस्टाग्राम पेज पर भी देखने को मिली थी. इसके बाद भारत में फोन की लॉन्चिंग को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. हालांकि, कंपनी की तरफ से अभी तक भारत में लॉन्च की तारीख या उपलब्धता की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.फोन की 10,000mAh बैटरी इसे लंबे समय तक इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए आकर्षक बना सकती है. बड़ी बैटरी के चलते सामान्य इस्तेमाल में फोन को बार-बार चार्ज करने की जरूरत कम हो सकती है. हालांकि, इतनी बड़ी बैटरी के साथ फोन का वजन और मोटाई कितनी होगी, यह भी महत्वपूर्ण होगा. अगर Vivo बड़ी बैटरी के बावजूद फोन को हल्का और पतला रखने में कामयाब रहती है तो यह इसकी बड़ी खासियत बन सकती है.
डिस्प्ले को लेकर सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो फोन में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है. हाई रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव बेहतर हो सकता है. कैमरा सेटअप में 50MP Sony IMX852 मुख्य सेंसर के साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा मिलने की जानकारी सामने आई है.इसके अलावा फोन में ऑरा लाइट, स्टीरियो स्पीकर और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स मिल सकते हैं. फोन को IP68 और IP69 रेटिंग मिलने की भी चर्चा है, हालांकि इन फीचर्स की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.प्रोसेसर और चार्जिंग को लेकर फिलहाल अलग-अलग रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं. कुछ रिपोर्ट्स में Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर का दावा किया गया है, जबकि कुछ में Dimensity 7300e का जिक्र है. इसी तरह पहले 90W फास्ट चार्जिंग की बात कही गई थी, लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में 44W चार्जिंग मिलने की जानकारी दी गई है.ऐसे में Vivo V80 Lite 5G के आधिकारिक लॉन्च के बाद ही इसके सभी फीचर्स की सही तस्वीर साफ होगी. फिलहाल 10,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और संभावित 120Hz AMOLED डिस्प्ले इसे बाजार में एक दिलचस्प 5G स्मार्टफोन बना रहे हैं.