KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर की अगली फिल्म को लेकर पिछले कुछ समय से चर्चाएं चल रही थीं। खबर थी कि उनकी अपकमिंग रोमांटिक फिल्म में साउथ की उभरती एक्ट्रेस भाग्यश्री बोरसे उनके साथ लीड रोल में नजर आ सकती हैं। हालांकि, अब इन खबरों पर टी-सीरीज ने साफ कर दिया है कि भाग्यश्री बोरसे इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं।
T-Series ने किया अफवाहों का खंडन
भाग्यश्री बोरसे और आदित्य रॉय कपूर की जोड़ी को लेकर सामने आ रही खबरों को टी-सीरीज ने गलत बताया है। प्रोडक्शन हाउस की ओर से स्पष्ट किया गया है कि फिल्म की लीड एक्ट्रेस को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
मेकर्स ने कहा है कि जब तक प्रोडक्शन हाउस की ओर से खुद लीड एक्ट्रेस के नाम का ऐलान नहीं किया जाता, तब तक ऐसी खबरों और अफवाहों पर भरोसा न किया जाए।
फिल्म का निर्देशन मिलाप जावेरी कर रहे हैं।
भाग्यश्री बोरसे का तेजी से बढ़ रहा करियर
भाग्यश्री बोरसे ने बेहद कम समय में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। करीब चार साल के करियर में वह कई फिल्मों का हिस्सा बन चुकी हैं।
एक्ट्रेस ‘यारियां 2’ और ‘चंदू चैंपियन’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने ‘मिस्टर बच्चन’, ‘किंगडम’, ‘कांथा’, ‘आंध्र किंग तालुका’ और ‘लेनिन’ में भी काम किया है। उनकी फिल्म ‘लेनिन’ को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की बात सामने आई है।
आदित्य रॉय कपूर की पिछली कुछ फिल्मों में ‘राष्ट्र कवच ओम’, ‘गुमराह’ और ‘मैट्रो… इन दिनों’ शामिल हैं। वह 2023 में वेब सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ में भी नजर आए थे।
अब एक्टर टी-सीरीज के बैनर तले बनने वाली रोमांटिक फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन मिलाप जावेरी कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म की लीड एक्ट्रेस के नाम का आधिकारिक ऐलान अभी बाकी है।
ऐसे में अब फैंस की नजरें इस बात पर हैं कि मेकर्स आदित्य रॉय कपूर के अपोजिट किस एक्ट्रेस को कास्ट करते हैं।