मोरक्को में नोरा फतेही का ग्लैमरस अंदाज, फेवरेट फोटोग्राफर ने क्लिक कीं खास तस्वीरें

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही इन दिनों मोरक्को के टैंजियर में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर छुट्टियों की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है।

नोरा ने शेयर कीं वेकेशन की तस्वीरें

नोरा फतेही ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, “मेरा फेवरेट फोटोग्राफर और टैंजियर की गर्मियों की यादें।” तस्वीरों में नोरा समंदर और खूबसूरत शहर के बीच वेकेशन का आनंद लेती नजर आ रही हैं।

एक्ट्रेस ने प्रिंटेड पेस्टल कलर की बैकलेस ड्रेस पहनी हुई है। इसके साथ उन्होंने बेज कलर का स्लिंग बैग कैरी किया है। सिंपल मेकअप और खुले बालों में नोरा बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

नोरा फतेही मूल रूप से मोरक्को की रहने वाली हैं। यही वजह है कि वह अक्सर यहां छुट्टियां मनाने पहुंचती रहती हैं। इस बार भी उन्होंने टैंजियर की खूबसूरत लोकेशन और शांत समुद्र के बीच अपने वेकेशन की यादें फैंस के साथ शेयर की हैं।

उनकी तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं और उनके ग्लैमरस लुक की तारीफ कर रहे हैं।

2014 में किया था बॉलीवुड डेब्यू

नोरा फतेही ने साल 2014 में फिल्म ‘रोर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन्स’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद अपने शानदार डांस मूव्स और ग्लैमरस अंदाज के जरिए उन्होंने इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई।

नोरा कई फिल्मों के गानों में नजर आ चुकी हैं और उनके डांस नंबर काफी लोकप्रिय रहे हैं।

कुछ समय पहले नोरा फतेही फिल्म ‘केडी: द डेविल’ के गाने ‘सरके चुनर’ को लेकर विवादों में आ गई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने इस गाने को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने लिखित माफी भी मांगी थी और भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न करने की बात कही थी।

फिलहाल नोरा अपने काम से ब्रेक लेकर मोरक्को में वेकेशन का लुत्फ उठा रही हैं और उनकी लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *