देबिना बनर्जी को हुआ 103 डिग्री वायरल फीवर, फैंस से बोलीं- ‘अपना ध्यान रखें’

KNEWS DESK – टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी इन दिनों वायरल फीवर से परेशान हैं। सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी रहने वाली एक्ट्रेस ने अपनी तबीयत का अपडेट शेयर किया है। उन्होंने बताया कि उनका बुखार 103 डिग्री फॉरेनहाइट से भी ऊपर पहुंच गया था और दवा लेने के बाद कुछ समय के लिए कम होने के बावजूद दोबारा लौट आ रहा है।

103 डिग्री बुखार से परेशान हैं देबिना

देबिना ने बुधवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर थर्मामीटर के साथ एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने बताया कि वायरल फीवर ने उन्हें काफी परेशान कर दिया है। तेज बुखार के साथ उन्हें शरीर में दर्द, ठंड लगना, नाक बंद होना, खांसी और स्वाद चले जाने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

एक्ट्रेस ने मुंबई के लोगों को भी अपना ख्याल रखने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि दवा लेने के बाद बुखार कम होता है, लेकिन कुछ समय बाद फिर बढ़ जाता है।

बेटी में भी दिखे वायरल फीवर जैसे लक्षण

देबिना ने बताया कि अब उनकी बेटी में भी उनके जैसे ही लक्षण नजर आने लगे हैं। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि उनकी कौन सी बेटी बीमार है—लियाना या दिविशा।

बता दें कि देबिना और अभिनेता गुरमीत चौधरी दो बेटियों के माता-पिता हैं। दोनों बेटियों के बीच करीब 9 महीने का अंतर है।

पति और बेटियों के साथ शेयर की थीं तस्वीरें

बीमारी से पहले देबिना ने पति गुरमीत चौधरी और दोनों बेटियों के साथ बिताए पलों की तस्वीरों की एक सीरीज सोशल मीडिया पर शेयर की थी। तस्वीरों में परिवार के साथ उनके रोजमर्रा के खास पल नजर आए थे।

उन्होंने इन तस्वीरों में वर्कआउट, टेनिस खेलने और पिलाटे्स के साथ-साथ बेटियों के साथ बिताए समय की झलक भी दिखाई थी।

इन शोज में नजर आ चुकी हैं देबिना

देबिना बनर्जी टीवी की चर्चित अभिनेत्रियों में शामिल हैं। वह ‘रामायण’, ‘चिड़ियाघर’, ‘खतरों के खिलाड़ी’, ‘नच बलिए’, ‘लाफ्टर शेफ्स’ और ‘पति पत्नी और पंगा’ जैसे कई लोकप्रिय शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। फिलहाल फैंस देबिना और उनकी बेटी के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *