KNEWS DESK- सैफ अली खान आज यानी 16 अगस्त को अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर फैंस और बॉलीवुड सितारे उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। उनकी पत्नी और एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने भी सैफ को बेहद रोमांटिक अंदाज में बर्थडे विश किया है।
करीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सैफ अली खान के साथ कई खूबसूरत और यादगार तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों अलग-अलग वेकेशन के दौरान साथ नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में सैफ अपने दोनों बेटों तैमूर और जहांगीर के साथ समय बिताते दिखाई दे रहे हैं।

करीना ने तस्वीरों के साथ एक खास कैप्शन भी लिखा। उन्होंने सैफ को अपना ‘हमेशा का साथी’ बताते हुए कहा कि उनके बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती। करीना ने मजाकिया अंदाज में यह भी बताया कि पोस्ट में शेयर की गई सभी तस्वीरें सैफ की मंजूरी के बाद ही इंस्टाग्राम पर डाली गई हैं। उन्होंने कहा कि सैफ को अपनी तस्वीरें पोस्ट किया जाना काफी पसंद है।

करीना की शेयर की गई तस्वीरों में दोनों की शानदार बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है। एक तस्वीर में करीना समंदर किनारे सैफ के साथ पोज देती दिखाई दे रही हैं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान खींच रही हैं।

करीना की इस पोस्ट पर उनकी बड़ी बहन और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने भी सैफ को बर्थडे विश किया। उन्होंने कमेंट में लिखा, ‘सैफू हैप्पी बर्थडे।’ इसके अलावा रिया कपूर, मलाइका अरोड़ा और सैफ की बहन सबा पटौदी समेत कई लोगों ने भी पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
करीना और सैफ की जोड़ी बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में शामिल है। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली और वेकेशन की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। सैफ के जन्मदिन पर करीना की यह खास पोस्ट एक बार फिर दोनों की खूबसूरत बॉन्डिंग को दिखा रही है।