KNEWS DESK – टीवी की मशहूर एक्ट्रेस और सोशल मीडिया स्टार जन्नत जुबैर इन दिनों संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में छुट्टियां मना रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने वेकेशन की कई खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस ट्रिप पर जन्नत अपने भाई अयान जुबैर और माता-पिता के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आ रही हैं।

फैमिली के साथ जू में बिताया यादगार वक्त
जन्नत जुबैर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में एमिरेट्स पार्क जू एंड रिजॉर्ट की झलक दिखाई है। तस्वीरों में वह जानवरों के बीच घूमती और परिवार के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “Just me, sunshine and some wild company.” यानी “बस मैं, धूप और कुछ वाइल्ड कंपनी।”

स्टाइलिश लुक पर फिदा हुए फैंस
वेकेशन के दौरान जन्नत का कैजुअल लेकिन स्टाइलिश अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। उन्होंने हैट के साथ अपना लुक पूरा किया, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया। तस्वीरों पर यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, “हैट, स्माइल और आपका पूरा लुक कमाल का है।” वहीं कई लोगों ने हार्ट और फायर इमोजी के साथ उनकी तारीफ की।

बचपन से एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय
25 वर्षीय जन्नत जुबैर ने बहुत कम उम्र में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने साल 2008 में टीवी शो ‘चांद के पार चलो’ से छोटे पर्दे पर कदम रखा। हालांकि उन्हें असली पहचान टीवी सीरियल ‘फुलवा’ से मिली, जिसमें उन्होंने बाल कलाकार के रूप में दमदार अभिनय किया था।

सोशल मीडिया की बड़ी स्टार
टीवी के अलावा जन्नत सोशल मीडिया की सबसे लोकप्रिय भारतीय सेलिब्रिटीज में भी शामिल हैं। पहले टिकटॉक और अब इंस्टाग्राम पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उन्हें 51 मिलियन (5.1 करोड़) से अधिक लोग फॉलो करते हैं। उनकी हर पोस्ट कुछ ही मिनटों में लाखों लाइक्स और हजारों कमेंट्स बटोर लेती है।

जन्नत की ताजा वेकेशन तस्वीरें भी इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस उनके इस फैमिली ट्रिप की जमकर तारीफ कर रहे हैं।