KNEWS DESK – भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह जल्द ही एक नए रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में नजर आने वाले हैं। शो के हाल ही में जारी प्रोमो ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है। इस वीडियो में पवन सिंह अपनी मां के साथ भावुक पल साझा करते दिखाई दे रहे हैं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़ते हैं।
‘भोजपुरी बवाल’ में दिखेगा पवन सिंह का अलग अंदाज
जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाले रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के नए प्रोमो में पवन सिंह अपने संघर्ष के दिनों को याद करते नजर आते हैं। वह बताते हैं कि उनकी जिंदगी में जो भी सफलता मिली है, उसके पीछे उनकी मां का सबसे बड़ा योगदान है।
मां के सामने रो पड़े पवन सिंह
प्रोमो में पवन सिंह अपनी मां प्रतिवा देवी के पैर दबाते हुए दिखाई देते हैं। इसी दौरान उनकी मां उनसे कहती हैं कि अगर एक दिन वह इस दुनिया में नहीं रहीं, तो उनका क्या होगा। साथ ही वह बेटे को जल्द अपनी जिंदगी बसाने की सलाह भी देती हैं।
https://www.instagram.com/reels/DbPjKqwSBkw/
मां की यह बात सुनते ही पवन सिंह खुद को संभाल नहीं पाते और भावुक होकर कहते हैं, “अगर मां खत्म, तो पवन सिंह खत्म है।” यह सुनकर वहां मौजूद सभी लोग भी भावुक हो जाते हैं।
‘हमार माई, हमारी दुनिया’
प्रोमो की एक झलक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए पवन सिंह ने कैप्शन लिखा, “हमार माई, हमारी दुनिया।” वीडियो में उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनके पास सबसे बड़ी कोई संपत्ति है, तो वह उनकी मां हैं।
पवन सिंह का यह भावुक रूप देखकर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनकी मां के प्रति सम्मान और प्यार की सराहना कर रहे हैं।
पवन सिंह की निजी जिंदगी भी अक्सर सुर्खियों में रहती है। उनकी दूसरी शादी ज्योति सिंह से हुई थी, लेकिन दोनों के बीच विवाद चल रहा है। फिलहाल दोनों के तलाक का मामला कोर्ट में लंबित है।
अब फैंस को ‘भोजपुरी बवाल’ का बेसब्री से इंतजार है, जहां पवन सिंह का एक अलग और भावनात्मक पक्ष देखने को मिलेगा।