KNEWS DESK – टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। ‘दिल मिल गए’ और ‘बेहद’ जैसे शोज से घर-घर में पहचान बनाने वाली जेनिफर अब अपनी जिंदगी में एक नई शुरुआत करने जा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस 16 जुलाई 2026 को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।
जेनिफर विंगेट की यह शादी बेहद निजी समारोह में होगी, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। यह खास व्हाइट वेडिंग यूनाइटेड किंगडम (UK) में आयोजित की जा रही है।
कौन हैं जेनिफर विंगेट के होने वाले पति?
जेनिफर विंगेट की शादी को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा उनके होने वाले पति को लेकर हो रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्ट्रेस विलियम इस्माइल के साथ शादी करने जा रही हैं। विलियम सिंगापुर बेस्ड बिजनेसमैन हैं और लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं।
https://www.instagram.com/p/DZB-p4rjFjG/
बताया जा रहा है कि जेनिफर और विलियम काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों के रिश्ते की जानकारी काफी समय तक निजी रखी गई। खबरों की मानें तो एक वेकेशन के दौरान विलियम ने जेनिफर को शादी के लिए प्रपोज किया था, जिसे एक्ट्रेस ने खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया।
ब्राइडल गाउन में नजर आएंगी जेनिफर
जेनिफर विंगेट अपनी शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और इसके लिए लंबे समय से तैयारियां कर रही थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपनी क्रिश्चियन वेडिंग में जेनिफर मशहूर ब्राइडल ब्रांड ‘कार्लेओ’ का खूबसूरत व्हाइट गाउन पहनेंगी।
एक्ट्रेस की इस खास शादी में टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कुछ करीबी दोस्त भी शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि उनकी करीबी दोस्त जेनेलिया देशमुख और हरलीन सेठी को भी शादी का न्योता दिया गया है।
जेनिफर विंगेट की निजी जिंदगी पहले भी काफी चर्चा में रही है। उन्होंने साल 2012 में अपने ‘दिल मिल गए’ के को-स्टार करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका और साल 2014 में दोनों का तलाक हो गया था।