Knews Desk- दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े एक अंतरराज्यीय आतंकी और हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में तीन पंजाब और एक दिल्ली से पकड़ा गया है. पुलिस के मुताबिक ये आरोपी ISI हैंडलर शाहजाद भट्टी के निर्देश पर दिल्ली-एनसीआर में आतंकी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े एक अंतरराज्यीय आतंकी और हथियार सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें तीन पंजाब और एक दिल्ली का रहने वाला है।
पुलिस के मुताबिक, ये सभी आरोपी ISI हैंडलर शाहजाद भट्टी के संपर्क में थे और उनके इशारों पर दिल्ली-एनसीआर में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में तरनतारन (पंजाब) का शुबदीप सिंह उर्फ विशाल (23), गुरजंत सिंह उर्फ ऋषि (22), अमृतसर का साजन सिंह उर्फ हनी (28) और फतेहगढ़ साहिब का गगनप्रीत (24) शामिल हैं।
पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आने थे हथियार
जांच में सामने आया कि शुबदीप सिंह पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजे जाने वाले हथियार और नशीले पदार्थों की खेप प्राप्त करता था. वह विदेशी नंबरों के जरिए पाकिस्तानी हैंडलरों और ड्रोन ऑपरेटरों के संपर्क में था. शुबदीप और साजन पहले भी NDPS एक्ट के मामलों में गिरफ्तार हो चुके हैं. स्पेशल सेल की टीम ने कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से दो विदेशी हथियार (एक जिगाना पिस्टल और एक .30 बोर पिस्टल), 9 जिंदा कारतूस और 5 मोबाइल फोन बरामद किए हैं.
धार्मिक स्थलों और पुलिस थानों को बनाने वाले थे निशाना
पुलिस को जांच में पता चला कि उसे दिल्ली के धार्मिक स्थलों, पुलिस थानों और पुलिस पिकेटों की रेकी करने का काम सौंपा गया था. साथ ही उसे दिल्ली में फायरिंग की घटना को अंजाम देने के निर्देश भी मिले थे.दिल्ली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों और पाकिस्तान स्थित हैंडलरों की भूमिका की भी जांच कर रही है.