KNEWS DESK – मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम पर हुए एक लाइव सेशन के दौरान दिलजीत ने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए, लेकिन एक सवाल ने सबका ध्यान खींच लिया।
लाइव के दौरान एक फैन ने दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे कथित ‘कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)’ के प्रोटेस्ट को लेकर सवाल पूछ लिया। इस सवाल पर दिलजीत का रिएक्शन काफी हैरान करने वाला था।
“मुझे इन सब चीज़ों से दूर रखो” – दिलजीत दोसांझ
सवाल सुनते ही दिलजीत ने साफ कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है और उन्हें इन सब मामलों से दूर ही रखा जाए। उन्होंने कहा, “मैं कोई नेता नहीं हूं, मैं एक आर्टिस्ट हूं… मुझे इन सब चीज़ों से दूर रखो।”
दिलजीत ने आगे यह भी कहा कि दुनिया में सब कुछ कभी ठीक नहीं हो सकता और हर किसी की अपनी सोच और लड़ाई होती है।
https://www.instagram.com/reels/DaRvFXRT1Ds/
वायरल हुआ वीडियो
दिलजीत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे सवाल सुनकर हैरान होते नजर आते हैं। वीडियो में वे कहते हैं कि लोग उन्हें ऐसे मुद्दों से क्यों जोड़ रहे हैं, जबकि उनका काम सिर्फ संगीत और कला से जुड़ा है।
आध्यात्मिक विचार का भी किया जिक्र
इस बातचीत के दौरान दिलजीत ने गुरु नानक देव जी के एक विचार का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा, “नानक दुखिया सब संसार, सो सुखिया जिस नाम आधार।” उन्होंने यह संदेश दिया कि हर किसी की अपनी परेशानियां हैं और सभी को अपने तरीके से जीवन जीना चाहिए।
फिल्मों और टूर में बिजी हैं दिलजीत
वर्कफ्रंट की बात करें तो दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने ऑरा टूर 2026 में व्यस्त हैं। इसके साथ ही वे हाल ही में इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में नजर आए थे, जो विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है।
फिल्म में उनके साथ वेदांग रैना, शरवरी वाघ और नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकार भी शामिल थे। फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला और इसकी कमाई दूसरे हफ्ते में भी मजबूत बनी रही।