‘ऐल्फा’ का एक्शन अवतार तैयार, थिएटर्स में गूंजने को तैयार आलिया-शरवरी

Knews Desk- बॉलीवुड की दो दमदार एक्ट्रेसेस आलिया भट्ट और शरवरी वाघ पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर एक्शन अवतार में नजर आने वाली हैं। YRF स्पाई यूनिवर्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ऐल्फा’ को लेकर फैंस के बीच लगातार क्रेज बढ़ता जा रहा है। 3 जुलाई को ये फिल्म सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होने जा रही है. वहीं आज यानी 1 जुलाई से इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. जो लोग ये फिल्म देखने का सोच रहे हैं वो फिल्म की रिलीज से पहले ही एडवांस में टिकट बुक कर सकते हैं. फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया , जिसमें आलिया-शरवरी एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं.

एडवांस बुकिंग शुरू, फैंस में बढ़ी हलचल

फिल्म के मेकर्स ने 1 जुलाई से ‘ऐल्फा’ की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। यानी अब दर्शक रिलीज से पहले ही अपने पसंदीदा शो की टिकट बुक कर सकते हैं। जैसे ही यह अपडेट सामने आया, सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं। लंबे समय से इस फिल्म की चर्चा हो रही है. इस फिल्म के जरिए ये दोनों एक्ट्रेसेस अपने एक्शन अवतार से बड़े पर्दे पर दहाड़ने को तैयार हैं. अगर आप भी इस फिल्म को देखने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए एक गुड न्यूज है. दरअसल, मेकर्स ने रिलीज से दो दिन पहले इस पिक्चर की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है.

YRF स्पाई यूनिवर्स का नया धमाका

‘ऐल्फा’ YRF स्पाई यूनिवर्स का अहम हिस्सा है, जिसने पहले ही बॉलीवुड में एक्शन फिल्मों की नई पहचान बनाई है। इस यूनिवर्स की पिछली फिल्मों को दर्शकों ने काफी पसंद किया था, और अब ‘ऐल्फा’ से भी मेकर्स को बड़ी उम्मीदें हैं। फिल्म में हाई-ऑक्टेन एक्शन और ग्रिपिंग स्टोरीलाइन देखने को मिलने वाली है।

आलिया और शरवरी का दमदार एक्शन अवतार

फिल्म की लीडकास्टर आलिया भट्ट और शरवरी वाघ पहली बार इस तरह के एक्शन रोल में नजर आएंगी। दोनों का फर्स्ट लुक पोस्टर पहले ही रिलीज किया जा चुका है, जिसमें दोनों को इंटेंस और फाइटिंग मोड में देखा जा सकता है। आलिया भट्ट जहां अपने दमदार एक्शन और स्टंट सीक्वेंस के लिए खास ट्रेनिंग लेती दिख रही हैं, वहीं शरवरी वाघ भी अपने किरदार के लिए फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन और हाई-इंटेंसिटी एक्शन की तैयारी में जुटी हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में दोनों के बीच जबरदस्त ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और टकराव देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *