UP वालों तैयार हो जाइए! अगले 5 दिन होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया ब्लू अलर्ट

KNEWS DESK – उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग ने आज से तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस बदलाव के चलते भीषण गर्मी और हीटवेव से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार, बारिश का यह दौर आज से शुरू होकर 1 जुलाई तक जारी रह सकता है। इस दौरान पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वी यूपी तक कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में बारिश की संभावना

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), बुलंदशहर, बागपत, हापुड़, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर, अमरोहा, संभल, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर जैसे जिलों में बारिश के आसार हैं।

वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, आजमगढ़, मऊ, बलिया, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, अमेठी, बाराबंकी, प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़ और फतेहपुर तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

क्या होता है ब्लू अलर्ट?

मौसम विभाग ने 30 जून से 1 जुलाई तक पूर्वी यूपी में ब्लू अलर्ट जारी किया है। ब्लू अलर्ट का मतलब होता है कि कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। यह अलर्ट किसी गंभीर खतरे की चेतावनी नहीं बल्कि मौसम परिवर्तन की सूचना होता है।

पिछले कई दिनों से पूरे उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान कर रखा था। ऐसे में इस बारिश के दौर से तापमान में गिरावट आने और मौसम सुहावना होने की संभावना है। साथ ही, माना जा रहा है कि जल्द ही मानसून भी प्रदेश में दस्तक दे सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *