थलपति विजय और तृषा के रिश्ते में आई दरार? इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो, सीएम के 52वें जन्मदिन पर भी साधी चुप्पी

डिजिटल डेस्क- फिल्म स्टार और तमिलनाडु के वर्तमान मुख्यमंत्री जोसेफ विजय (थलपति विजय) ने 22 जून को अपना 52वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर जहां दुनिया भर के फैंस और दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज सितारों ने उन्हें बधाइयां दीं, वहीं एक खास शख्स की चुप्पी ने सबका ध्यान खींचा। थलपति विजय की बेहद करीबी दोस्त मानी जाने वाली मशहूर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन ने इस बार सोशल मीडिया पर विजय को जन्मदिन की बधाई नहीं दी। इतना ही नहीं, फैंस ने जब गौर किया तो पता चला कि तृषा ने विजय को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी कर दिया है, जिसके बाद से दोनों के रिश्ते को लेकर कयासबाजी तेज हो गई है।

डेटिंग की खबरों और पत्नी संगीता से तलाक की अर्जियों के बीच बढ़ीं दूरियां!

थलपति विजय और तृषा कृष्णन के अफेयर की चर्चाएं तमिल सिनेमा के गलियारों में लंबे समय से आम रही हैं। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया, लेकिन खबरों का खंडन भी नहीं किया। विजय के मुख्यमंत्री बनने के बाद भी दोनों को कई बार साथ देखा गया था, और विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भी तृषा अग्रिम पंक्ति में मौजूद थीं। इन चर्चाओं को तब और बल मिला था जब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि विजय की पत्नी संगीता ने उनसे तलाक के लिए अर्जी दे दी है। ऐसे में तृषा द्वारा अचानक दूरी बना लेना फैंस के लिए काफी चौंकाने वाला है।

सुपरहिट रही है दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री

तृषा और थलपति विजय की जोड़ी को पर्दे पर दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। दोनों ने ‘घिल्ली’ (2004), ‘तिरुपच्ची’ (2006), ‘सन’ (2006), ‘कुरुवी’ (2008) और ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘लियो’ (2023) जैसी कई शानदार फिल्मों में एक साथ काम किया है। पिछले साल तृषा ने विजय के जन्मदिन पर उनके साथ एक बेहद प्यारी तस्वीर साझा कर उन्हें ‘सबसे अच्छा इंसान’ बताते हुए विश किया था। जहां तृषा हाल ही में अभिनेता सूर्या के साथ फिल्म ‘करुप्पू’ में नजर आई थीं, वहीं मुख्यमंत्री बनने के बाद थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नेता’ लंबे समय से किन्हीं कारणों से अटकी हुई है और फैंस को अभी भी इसकी रिलीज का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *