‘बिग बॉस 10’ फेम नितिभा कौल बॉयफ्रेंड संग करने जा रही हैं शादी, गुरुद्वारे में टेका माथा, शेयर किया खूबसूरत वीडियो

KNEWS DESK – सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 10’ से चर्चा में आईं कंटेंट क्रिएटर और मॉडल नितिभा कौल एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ महीने पहले उन्होंने अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन जैग्स बाग से सगाई की थी और अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस खुशखबरी को नितिभा कौल ने खुद अपने फैंस के साथ शेयर किया है।

शादी से पहले नितिभा कौल अपने मंगेतर जैग्स बाग के साथ गुरुद्वारे पहुंचीं, जहां दोनों ने माथा टेका। इस खास मौके का एक खूबसूरत वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है, जिसमें वे आशीर्वाद लेते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, “आज से हमारी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू होने जा रहा है। आने वाले महीनों में हम आपको हमारे सबसे बड़े सेलिब्रेशन की ओर लेकर जाएंगे।”

https://www.instagram.com/reel/DZ42LB2vjPC/?

नितिभा की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है। फैंस और सेलेब्स लगातार उन्हें नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। उनकी और जैग्स बाग की केमिस्ट्री को भी लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है और दोनों की शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

बता दें कि नितिभा कौल पहले गूगल में काम कर चुकी हैं। उन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए कई इंटरव्यू राउंड पास किए थे, लेकिन बाद में उन्होंने नौकरी छोड़कर ‘बिग बॉस 10’ में हिस्सा लिया, जहां से उन्हें असली पहचान मिली। आज वह एक जानी-मानी ब्यूटी और लाइफस्टाइल कंटेंट क्रिएटर बन चुकी हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

‘बिग बॉस’ के बाद नितिभा ने अपना यूट्यूब चैनल भी शुरू किया, जहां वह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स शेयर करती हैं। अपने स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज की वजह से वह अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *