बड़े नेताओं को छूट,भाजपा बोली आपसी टूट ! 

उत्तराखंड डेस्क रिपोर्ट, उत्तराखंड की सियासत में इन दिनों आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर हलचल तेज है.चुनावी वर्ष में सभी दल मिशन 2027 के लिए मैदान में उतरने के लिए संगठन को मजबूत कर तैयारियां कर रहे हैं. जिसके चलते कांग्रेस पार्टी अब नया मोर्चा खोलने जा रही है.आपको बता दे, कि आगामी 28 जून से कांग्रेस प्रदेश के सभी पहाड़ी जिलों में परिवर्तन संकल्प सम्मेलन शुरू करने जा रही है.इस अभियान के तहत कांग्रेस के दिग्गज नेता हर विधानसभा में कार्यकर्ताओं और जनता से सीधा संवाद करेंगे और सरकार की विफलताओं को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा. यही नहीं इसके लिए पूरे प्रदेश को चार जोन में बांटा गया है और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, डॉ. हरक सिंह रावत, प्रीतम सिंह, करन माहरा को जोन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है. खास बात ये कि पूर्व सीएम हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य को चारों जोन में स्वतंत्र रूप से प्रचार की छूट मिली है. वही कांग्रेस को उम्मीद है कि इस अभियान से आगामी चुनाव में सकारात्मक नतीजे मिलेंगे. लेकिन भाजपा कांग्रेस के इस अभियान पर भी चुटकी लेती दिख रही है, साथ ही हरीश रावत व यशपाल आर्य को मिली स्वतंत्र रूप से प्रचार करने की छूट को भाजपा गुटबाजी बता रही है. उधर कांग्रेस हालही में सीएम धामी के विधायक अरविंद पांडेय से मिलने को डैमेज कंट्रोल करार दे रही है. जिसके बाद आपसी बयानबाजी देखने को मिल रही है.

प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने पार्टी को धरातल पर मजबूती के लिए एक और नया मोर्चा खोल दिया है. वही कांग्रेस पार्टी अब भाजपा के उपलब्धियों के दावे को फेल करने के लिए नया अभियान छेड़ने जा रही है. बीते शनिवार को प्रेसवार्ता कर प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बताया कि 28 जून से कांग्रेस पार्टी प्रथम चरण का परिवर्तन संकल्प सम्मेलन शुरू करने जा रही है. इस दौरान कांग्रेस प्रत्येक विधानसभा में कार्यकर्ताओं और आमजन से सीधा संवाद कर सरकार की विफलताओं को जनता के सामने रखने का काम करेगी, जिसके लिए प्रदेश को चार जोन में बांटा गया है. प्रीतम सिंह के अनुसार पहला जोन पिथौरागढ़ बागेश्वर, चंपावत प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल लीड करेंगे. दूसरा जोन रुद्रप्रयाग, पौड़ी, चमोली पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत संभालेंगे.तीसरा जोन उत्तरकाशी, टिहरी  प्रीतम सिंह खुद लीड करेंगे वही चौथा जोन अल्मोड़ा, नैनीताल – करण मेहरा के पास रहने वाला है.इन जिम्मेदारी के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य को चारों जोन में स्वतंत्र रूप से अभियान चलाने की छूट दी गई है, जिसमे वह इच्छानुसार कार्य कर सकते है.

 

पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य को इस बात के लिए छूट दी है. कि दोनों नेता चारों जोन में से कहीं भी जाकर इस अभियान में हिस्सा ले सकते हैं. हालांकि, कांग्रेस का यह प्रयास रहेगा कि दोनों नेता 4 जोन में बांटे गए जिलों पर जाएं, ताकि कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ इस अभियान को सफल बना सके. कांग्रेस ने दावा किया है,कि इस अभियान से सरकार की सच्चाई जनता के सामने आएगी और प्रदेश में परिवर्तन की लहर चलेगी.लेकिन सत्ताधारी दल का मानना है. कांग्रेस में अभी भी अंदरूनी कलह है,जिसके चलते दोनों बड़े नेताओ को पार्टी के कार्यकर्मो से दूरी बनाए रखना ही पार्टी के हित में है.अब देखना होगा भाजपा के ये बोल और कांग्रेस की आगामी चुनाव को लेकर बनी ये रणनीति क्या वाक्य ही कांग्रेस को बड़ी जीत दिलाने में कामयाब रहेगी या ये अंदरूनी जुट बाजी ही साबित होगा।

     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *