KNEWS DESK – साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री Samantha Ruth Prabhu एक बार फिर अपनी नई फिल्म ‘Maa Inti Bangaram’ को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म रिलीज के बाद से ही सिनेमाघरों में दर्शकों के बीच खासा पसंद की जा रही है और बॉक्स ऑफिस पर भी मजबूत प्रदर्शन कर रही है।
फिल्म की सफलता के बीच साउथ सिनेमा की लेडी सुपरस्टार Nayanthara ने भी Samantha Ruth Prabhu को खुलकर सपोर्ट किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए समांथा को बधाई दी और कहा कि वह इस सफलता और प्यार की पूरी तरह हकदार हैं।
Samantha Ruth Prabhu ने भी नयनतारा की इस पोस्ट को रीशेयर करते हुए उन्हें धन्यवाद कहा और प्यार भरा संदेश लिखा, जिससे दोनों अभिनेत्रियों के बीच मजबूत बॉन्डिंग एक बार फिर सामने आई है।
फिल्म ‘Maa Inti Bangaram’ की बात करें तो यह एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है, जिसने रिलीज के शुरुआती दिनों में ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने दो दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 13 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 25 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है।
इस तरह फिल्म न सिर्फ दर्शकों को पसंद आ रही है, बल्कि साउथ इंडस्ट्री में सेलेब्रिटी सपोर्ट और बॉक्स ऑफिस दोनों मोर्चों पर अपनी मजबूत पकड़ बना रही है।