KNEWS DESK- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोल्हापुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए घुसपैठियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की बात दोहराई। अपने भाषण में उन्होंने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा और कहा कि देश की सुरक्षा के साथ किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। अमित शाह ने मंच से कहा कि सरकार का संकल्प है कि देश से एक-एक घुसपैठिए को चिन्हित कर बाहर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत कोई धर्मशाला नहीं है, यहां वही रहेगा जो इस देश में जन्मा है। शाह ने यह भी दावा किया कि देश की सीमाओं को सुरक्षित करने और घुसपैठ रोकने की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है।
विपक्ष पर हमला, उद्धव और कांग्रेस को घेरा
अपने संबोधन में गृह मंत्री ने महाराष्ट्र की राजनीति पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे कांग्रेस के साथ खड़े हैं और घुसपैठियों को वोटबैंक के रूप में इस्तेमाल करने की राजनीति की जा रही है। उन्होंने कहा कि जनता को इस तरह की राजनीति से सावधान रहने की जरूरत है।
पीएम मोदी के कार्यकाल की सराहना
अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश के हर कोने में भाजपा और एनडीए का विस्तार हुआ है और सरकार ने विकास को प्राथमिकता दी है।
सांस्कृतिक पुनर्जागरण का दावा
गृह मंत्री ने कहा कि आज देश में सांस्कृतिक पुनर्जागरण का दौर चल रहा है। उन्होंने अयोध्या राम मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, केदारनाथ-बद्रीनाथ पुनर्निर्माण और सोमनाथ मंदिर के पुनरुद्धार का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि “विकास भी और विरासत भी” के मंत्र के साथ देश आगे बढ़ रहा है।
https://www.facebook.com/amitshahofficial/posts/1640711667410455?
सभा से पहले अमित शाह ने कोल्हापुर स्थित श्री अंबाबाई महालक्ष्मी मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। उन्होंने प्रार्थना की कि देवी महालक्ष्मी की कृपा सभी पर बनी रहे।