नाश्ते में दें मैगी का ट्विस्ट, घर पर बनाएं मैगी ब्रेड ऑमलेट, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा बनाने का तरीका

KNEWS DESK- अगर आप रोज-रोज एक ही तरह का ऑमलेट या सादा नाश्ता खाकर बोर हो चुके हैं, तो अब समय है कुछ नया ट्राई करने का। मैगी और अंडे का यह अनोखा कॉम्बिनेशन आपके नाश्ते को स्वाद और मज़ेदार दोनों बना देगा।

मैगी ब्रेड ऑमलेट एक ऐसा फ्यूजन ब्रेकफास्ट है, जिसे बच्चे से लेकर बड़े तक सभी पसंद करते हैं। इसे बनाना आसान है और इसमें ज्यादा समय भी नहीं लगता।

सामग्री (Ingredients)

  • मैगी – 1 पैकेट
  • अंडे – 2
  • ब्रेड – 4 स्लाइस
  • प्याज – आधा कटा हुआ
  • टमाटर – 1 कटा हुआ
  • शिमला मिर्च – आधी कटी हुई
  • हरी मिर्च – 1-2 (स्वादानुसार)
  • नमक – स्वादानुसार
  • बटर – 1 छोटी टिक्की

बनाने की विधि (Method)

सबसे पहले एक पैन में थोड़ा पानी गर्म करें और मैगी को सामान्य तरीके से पका लें। इसमें मैगी मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लें और इसे सूखा-सूखा तैयार करें। अब मैगी को अलग रखकर ठंडा होने दें।

एक बाउल में 2 अंडे तोड़ें और उसमें प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च और नमक डालकर अच्छी तरह फेंट लें।

अब इस मिश्रण में तैयार की हुई मैगी डालकर अच्छे से मिक्स करें।

ब्रेड स्लाइस को अपनी पसंद के अनुसार चौकोर या गोल आकार में काट लें।

अब एक नॉन-स्टिक पैन में थोड़ा बटर गर्म करें और ब्रेड स्लाइस रखें। इसके ऊपर मैगी और अंडे का मिश्रण डालें और धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक पकाएं।

जब एक तरफ से यह सुनहरा हो जाए, तो दूसरी तरफ पलटकर अच्छे से सेक लें।

सर्विंग टिप

गरमा-गरम मैगी ब्रेड ऑमलेट को हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ परोसें। इसका क्रिस्पी और स्पाइसी स्वाद आपके नाश्ते को और भी खास बना देगा।

यह रेसिपी न सिर्फ जल्दी बन जाती है, बल्कि बच्चों के टिफिन और वीकेंड ब्रेकफास्ट के लिए भी एक परफेक्ट ऑप्शन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *