‘बंटवारा 1947’ की स्टारकास्ट का खुलासा, सनी देओल–प्रीति जिंटा के साथ अली फजल और शबाना आजमी भी फिल्म में नजर आएंगे

Knews Desk- आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म में सनी देओल और प्रीति जिंटा लीड रोल में नजर आएंगे, वहीं अब इसकी पूरी स्टारकास्ट को लेकर भी जानकारी सामने आ रही है। मेकर्स ने हाल ही में कुछ प्रमुख कलाकारों के फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किए हैं, जिससे फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।

फिल्म में ‘मिर्जापुर’ फेम एक्टर अली फजल भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। वे अपने लंबे बालों वाले लुक में दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं, हालांकि उनके किरदार को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि उनका रोल काफी महत्वपूर्ण होगा।

https://www.instagram.com/p/DZrilWPCHse/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

सनी देओल के बेटे करणवीर देओल भी इस फिल्म से जुड़ चुके हैं और उनका भी फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। इनके अलावा अभिनेता अभिमन्यु सिंह भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते दिखेंगे। फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं, जबकि इसे आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। पहले इस फिल्म का नाम ‘लाहौर 1947’ रखा गया था, जिसे बाद में बदलकर ‘बंटवारा 1947’ कर दिया गया।

फिल्म की रिलीज डेट 14 अगस्त तय की गई है। इसी दिन इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ भी रिलीज होने वाली है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर बड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि सनी देओल और आमिर खान प्रोडक्शन की यह फिल्म दर्शकों पर कितना असर छोड़ पाती है और क्या यह बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल कर पाती है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *