KNEWS DESK – टीवी एक्ट्रेस Sanchita Ugale के अचानक निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है। उनके फैंस, परिवार और सह-कलाकार इस खबर से गहरे सदमे में हैं।
को-स्टार सोराब बेदी का भावुक बयान
सीरियल Dilwali Dulha Le Jayegi में उनके साथ काम कर चुके एक्टर Saurabh Bedi ने भी इस घटना पर गहरा दुख जताया है। पैपराजी से बातचीत में उन्होंने बताया कि उनकी संचिता से सिर्फ दो दिन पहले ही बात हुई थी। उन्होंने कहा,
“मेरी दो दिन पहले ही उससे बात हुई थी यार… 15 जून की सुबह उसकी मौत की खबर पता चली। आज सुबह ही पता चला, मुझे यकीन ही नहीं हो रहा।”
“काफी दिनों से परेशान थी”
सोराब बेदी ने आगे कहा कि संचिता पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रही थीं। उन्होंने भावुक होकर कहा कि वह इस खबर से पूरी तरह टूट गए हैं और अभी भी यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि ऐसा हो गया।
https://www.instagram.com/reels/DZmsfdSNmWi/
दोनों कलाकारों ने शो में कार्तिक और सुकून के किरदार निभाए थे, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री भी काफी चर्चा में रही थी।
जांच की मांग भी उठी
इस बीच ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने इस मामले को लेकर जांच की मांग की है। संगठन के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से अपील की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके।
पूरी टीवी इंडस्ट्री इस घटना से शोक में है और कई कलाकारों ने सोशल मीडिया व बयानों के जरिए संवेदना व्यक्त की है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।