IND vs AFG: फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या की वापसी तय, अफगानिस्तान सीरीज में एक्शन में दिखेंगे

KNEWS DESK- भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 जून से शुरू होने वाली वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ी राहत मिली है। कप्तान Rohit Sharma और स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya ने फिटनेस टेस्ट सफलतापूर्वक पास कर लिया है, जिसके बाद उनके चयन को लेकर चल रही सभी अटकलों पर विराम लग गया है।

सूत्रों के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में दोनों खिलाड़ियों का फिटनेस मूल्यांकन किया गया था। साइंस एंड स्पोर्ट्स टीम ने रोहित और हार्दिक को पूरी तरह फिट घोषित करते हुए खेलने की अनुमति दे दी है।

हार्दिक पंड्या की वापसी खास तौर पर चर्चा में है, क्योंकि वह करीब 14 महीने बाद वनडे टीम में वापसी कर सकते हैं। चोट के कारण लंबे समय से सीमित ओवरों की क्रिकेट से दूर रहने वाले हार्दिक अब पूरी तरह फिट नजर आ रहे हैं और टीम प्रबंधन को उनसे काफी उम्मीदें हैं।

वहीं भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी लंबे अंतराल के बाद वनडे क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं। रोहित ने इस साल जनवरी के बाद कोई वनडे मुकाबला नहीं खेला है। ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज उनके लिए आगामी बड़े टूर्नामेंटों की तैयारी का अहम मौका होगी।

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली यह वनडे सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। भारतीय टीम जहां अपनी मजबूत संयोजन के साथ मैदान में उतरेगी, वहीं अफगानिस्तान की टीम भी हाल के वर्षों में शानदार प्रदर्शन के दम पर कड़ी चुनौती पेश करने की कोशिश करेगी।

रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या की वापसी से भारतीय टीम का संतुलन और अनुभव दोनों मजबूत होंगे। क्रिकेट प्रशंसक भी इन दोनों स्टार खिलाड़ियों को एक बार फिर मैदान पर देखने के लिए उत्साहित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *