पुलिस लोग मार रहे हैं भइया…..पत्नी और बच्चों के सामने युवक को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल

Knews Desk- मध्य प्रदेश में पुलिस की कथित बदसलूकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि रात करीब 1 बजे पत्नी और बच्चों के साथ फिल्म देखकर घर लौट रहे एक बाइक सवार युवक को पुलिस ने चेकिंग के दौरान रोक लिया। इसके बाद बीच सड़क पर युवक की बाइक की चाबी निकाल ली गई और उससे पूछताछ शुरू कर दी गई।

वायरल वीडियो में युवक पुलिसकर्मियों से अपनी बात रखने की कोशिश करता दिखाई देता है। युवक का कहना है कि वह परिवार के साथ मूवी देखकर लौट रहा था और इसके सबूत के तौर पर उसने फिल्म की टिकट भी पुलिस को दिखाई। इसके बावजूद पुलिसकर्मियों ने उसकी बात नहीं मानी।

आरोप है कि इसी दौरान पुलिस ने युवक के साथ दुर्व्यवहार किया और पत्नी के सामने उसे थप्पड़ मार दिया। वीडियो में युवक एक ट्रक को यह कहते हुए भी सुनाई देता है कि “पुलिस लोग मार रहे हैं भइया बचा लो..”। घटना के दौरान पत्नी और बच्चे भी मौके पर मौजूद थे, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों की ओर से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए जा रहे हैं। कई यूजर्स ने मामले की निष्पक्ष जांच और संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

हालांकि घटना को लेकर पुलिस विभाग की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है। फिलहाल वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है और मामले ने पुलिस के व्यवहार को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *