KNEWS DESK – Rajkummar Rao इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म Dada: The Sourav Ganguly Story को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान Sourav Ganguly की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों कोलकाता में चल रही है। इसी बीच फिल्म के सेट से राजकुमार राव की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हो गई हैं, जिन्होंने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।
सामने आई तस्वीरों में राजकुमार राव को कोलकाता के मशहूर Eden Gardens स्टेडियम में शूटिंग करते देखा जा सकता है। वह सौरव गांगुली के लुक में नजर आ रहे हैं और उनका अंदाज काफी हद तक पूर्व क्रिकेट कप्तान से मिलता-जुलता दिखाई दे रहा है। फोटोज में राजकुमार रेड शर्ट और ब्लैक ट्राउजर पहने गंभीर अवतार में नजर आए।
फैंस सोशल मीडिया पर उनके इस लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि राजकुमार राव इस किरदार के लिए बिल्कुल परफेक्ट लग रहे हैं। उनकी बॉडी लैंग्वेज और एक्सप्रेशन देखकर दर्शकों की फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।
फिल्म का निर्देशन Vikramaditya Motwane कर रहे हैं। वहीं फिल्म में Tanya Maniktala भी अहम भूमिका निभा रही हैं। वह सौरव गांगुली की पत्नी Dona Ganguly का किरदार निभाती नजर आएंगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में सिर्फ क्रिकेट करियर ही नहीं, बल्कि सौरव गांगुली की पर्सनल लाइफ और डोना गांगुली के साथ उनकी लव स्टोरी को भी दिखाया जाएगा। फिल्म में बेहाला की गलियों से भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान बनने तक के उनके संघर्ष और सफलता के सफर को बड़े पर्दे पर उतारा जाएगा।
वर्कफ्रंट की बात करें तो राजकुमार राव हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म Toaster में नजर आए थे। इस डार्क कॉमेडी फिल्म में उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।