‘तुम मेरी बहुत प्यारी दोस्त हो…’ इम्तियाज अली ने क्यों मांगी दीपिका पादुकोण से माफी?

KNEWS DESK – Deepika Padukone और Imtiaz Ali की जोड़ी ने बॉलीवुड को कई यादगार फिल्में दी हैं। ‘लव आज कल’ और Cocktail जैसी फिल्मों में दोनों ने साथ काम किया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। लेकिन अब इम्तियाज अली का एक पुराना बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है, जिसके बाद फिल्ममेकर को सफाई तक देनी पड़ी।

दरअसल, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इम्तियाज अली ने बताया था कि उन्हें क्यों लगा कि ‘कॉकटेल’ में वेरोनिका का किरदार निभाने के लिए दीपिका पादुकोण सबसे परफेक्ट थीं। उन्होंने कहा था कि उस समय लोगों के बीच दीपिका की “गुड गर्ल” वाली इमेज थी, लेकिन उन्होंने पार्टीज में दीपिका का एक अलग और बिंदास अंदाज देखा था। इसी वजह से उन्हें लगा कि दीपिका वेरोनिका जैसे फ्री-स्पिरिट किरदार को शानदार तरीके से निभा सकती हैं।

हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इम्तियाज के इस बयान को गलत तरीके से लेना शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने के बाद फिल्ममेकर ने खुद सामने आकर सफाई दी। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि उनका बयान पूरी तरह मजाकिया और हल्के अंदाज में था, उनका इरादा किसी भी तरह से दीपिका को ठेस पहुंचाने का नहीं था।

इम्तियाज ने अपने पोस्ट में Deepika Padukone को अपनी करीबी दोस्त बताते हुए लिखा कि वो जानते हैं कि दीपिका उन्हें बहुत अच्छे से समझती हैं। उन्होंने कहा कि इस जन्म में वो कभी भी जानबूझकर दीपिका को दुख नहीं पहुंचा सकते।

बता दें कि ‘कॉकटेल’ में दीपिका पादुकोण ने वेरोनिका का किरदार निभाया था, जिसे उनके करियर के सबसे दमदार रोल्स में गिना जाता है। वहीं फिल्म में मीरा का किरदार Diana Penty ने निभाया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी और आज भी दर्शकों की फेवरेट फिल्मों में शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *