KNEWS DESK- अगर आप Bharat Petroleum की Bharat Gas सेवा का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। कंपनी ने सभी एलपीजी ग्राहकों के लिए बायोमेट्रिक आधारित ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य कर दिया है। अगर ग्राहक 30 जून 2026 तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं करते हैं, तो गैस सब्सिडी रुक सकती है और सिलेंडर बुकिंग में भी परेशानी आ सकती है।

हालांकि राहत की बात यह है कि अब यह काम घर बैठे मोबाइल से भी आसानी से किया जा सकता है।
क्यों जरूरी है e-KYC?
सरकार और ऑयल मार्केटिंग कंपनियां फर्जी गैस कनेक्शनों पर रोक लगाने के लिए डिजिटल वेरिफिकेशन पर जोर दे रही हैं। बायोमेट्रिक ई-केवाईसी का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि एलपीजी सब्सिडी सिर्फ वास्तविक उपभोक्ताओं तक ही पहुंचे। इस प्रक्रिया के जरिए ग्राहकों की पहचान आधार और बायोमेट्रिक डिटेल्स से सत्यापित की जाएगी।
घर बैठे ऐसे करें Bharat Gas e-KYC
Step 1: HelloBPCL ऐप डाउनलोड करें
सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में HelloBPCL ऐप डाउनलोड करें। यह ऐप Google Play Store और Apple App Store दोनों पर उपलब्ध है।
Step 2: मोबाइल नंबर से लॉगिन करें
ऐप खोलने के बाद वही मोबाइल नंबर दर्ज करें जो आपके भारत गैस कनेक्शन से लिंक है। इसके बाद आए OTP को दर्ज कर लॉगिन करें।
Step 3: LPG Services सेक्शन में जाएं
होमपेज पर LPG Services या Bharat Gas सेक्शन पर क्लिक करें। यहां आपको e-KYC या Biometric Authentication का विकल्प दिखाई देगा।
Step 4: आधार वेरिफिकेशन पूरा करें
अब अपना आधार नंबर दर्ज करें। आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, जिसे भरकर वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करें। इसके बाद Submit बटन दबाएं।
प्रक्रिया पूरी होते ही आपके मोबाइल पर कन्फर्मेशन मैसेज आ जाएगा।
ऐप से काम न हो तो क्या करें?
कुछ मामलों में सिस्टम फिंगरप्रिंट या फेस वेरिफिकेशन मांग सकता है। अगर ऐप पर प्रक्रिया पूरी नहीं हो रही है, तो आपको नजदीकी Bharat Gas एजेंसी या अधिकृत केंद्र जाना होगा। वहां बायोमेट्रिक मशीन पर अंगूठा लगाकर कुछ ही मिनटों में e-KYC अपडेट कराया जा सकता है।
डेडलाइन भूलना पड़ सकता है भारी
कंपनी ने साफ किया है कि 30 जून 2026 तक e-KYC पूरा न करने वाले ग्राहकों की LPG सब्सिडी रोकी जा सकती है। इतना ही नहीं, अगली गैस बुकिंग में भी दिक्कत आ सकती है।
इसलिए अंतिम समय की भीड़ और तकनीकी समस्या से बचने के लिए जल्द से जल्द अपने Bharat Gas कनेक्शन की e-KYC स्थिति जांच लें।