20 रुपये की कोल्ड ड्रिंक से घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल मोजितो, मिनटों में मिलेगा ठंडक का मजा

KNEWS DESK- गर्मियों में हर कोई ऐसी ड्रिंक पीना चाहता है जो शरीर को तुरंत ठंडक पहुंचाए और फ्रेश महसूस कराए। ऐसे में वर्जिन मोजितो लोगों की सबसे पसंदीदा ड्रिंक्स में से एक बन चुकी है। रेस्टोरेंट और कैफे में मिलने वाली यह ड्रिंक अक्सर 200 से 300 रुपये तक की मिलती है, लेकिन अब आप इसे घर पर बेहद कम खर्च में बना सकते हैं।

सिर्फ 20 रुपये की कोल्ड ड्रिंक और कुछ आसान चीजों की मदद से आप घर पर रेस्टोरेंट जैसा टेस्टी वर्जिन मोजितो तैयार कर सकते हैं। खास बात ये है कि इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता।

वर्जिन मोजितो बनाने के लिए चाहिए ये चीजें

  • 1 से 2 नींबू
  • 10 से 12 पुदीने की पत्तियां
  • सफेद रंग वाली सोडा ड्रिंक
  • ब्राउन शुगर या सामान्य चीनी
  • बर्फ के टुकड़े
  • ठंडी कोल्ड ड्रिंक

ऐसे बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल वर्जिन मोजितो

सबसे पहले एक बड़े गिलास में ब्राउन शुगर डालें। अब इसमें नींबू के 4 टुकड़े और पुदीने की पत्तियां डाल दें। इसके बाद किसी चम्मच या मडलर की मदद से इन्हें हल्का क्रश करें, ताकि नींबू और पुदीने का रस अच्छी तरह निकल जाए।

अब गिलास में आधा हिस्सा बर्फ के टुकड़ों से भर दें और सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद इसमें ठंडा सोडा और अपनी पसंद की कोल्ड ड्रिंक डालें। अंत में गिलास के किनारे नींबू की स्लाइस लगाकर सजाएं। आपकी ठंडी-ठंडी रेस्टोरेंट स्टाइल वर्जिन मोजितो तैयार है।

गर्मियों में क्यों है बेस्ट ऑप्शन?

पुदीना और नींबू शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करते हैं। वहीं बर्फ और सोडा ड्रिंक गर्मी में तुरंत रिफ्रेश महसूस कराते हैं। अगर घर में मेहमान आए हों या बच्चों के लिए कुछ खास बनाना हो, तो यह आसान और बजट फ्रेंडली ड्रिंक एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है।

अब गर्मियों में महंगी कैफे ड्रिंक्स पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं, क्योंकि कुछ आसान चीजों से घर पर ही स्वादिष्ट मोजितो तैयार किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *