बकरीद पर दिखना है सबसे खूबसूरत? हुमा कुरैशी के ये सूट लुक्स देंगे रॉयल और एलिगेंट वाइब

KNEWS DESK-ईद उल अजहा यानी बकरीद का त्योहार फैशन और ट्रेडिशन का खूबसूरत संगम होता है। इस खास मौके पर हर लड़की चाहती है कि उसका लुक सबसे अलग और स्टाइलिश लगे। अगर आप भी इस बार बकरीद पर ऐसा आउटफिट पहनना चाहती हैं जिसे देखकर अप्पी, फुफी और रिश्तेदार तारीफों के पुल बांध दें, तो एक्ट्रेस Huma Qureshi के ये सूट लुक्स आपके लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन बन सकते हैं।

गर्मियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए हुमा के ये सूट लुक्स स्टाइलिश होने के साथ-साथ बेहद कम्फर्टेबल भी हैं।

लाइम ग्रीन सूट देगा फ्रेश और ट्रेंडी लुक

अगर आप इस बार कुछ यूनिक ट्राई करना चाहती हैं, तो लाइम ग्रीन कलर का सूट शानदार ऑप्शन हो सकता है। लीफ मोटिफ प्रिंट और काउल स्टाइल धोती स्कर्ट वाला यह डिजाइन फेस्टिव वाइब देता है। जरी वर्क वाली नेकलाइन और दामन के साथ स्टेटमेंट ईयररिंग्स, जूतियां और एंकलेट आपके पूरे लुक को और भी खास बना सकते हैं।

लैवेंडर सूट देगा सॉफ्ट और एलिगेंट लुक

लैवेंडर कलर हमेशा ही रॉयल और फ्रेश फील देता है। हैवी फ्लेयर्ड स्कर्ट और बारीक जरी वर्क वाला सूट बकरीद के लिए परफेक्ट चॉइस हो सकता है। अगर आप ग्रेसफुल और क्लासी लुक चाहती हैं, तो फ्लोरल हेयर एक्सेसरीज और स्टोन जूलरी के साथ इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं।

रेड वेलवेट शरारा सूट देगा रॉयल टच

फेस्टिवल या फैमिली गेट-टुगेदर के लिए रेड वेलवेट सूट हमेशा शानदार लगता है। ऑरेंज फ्लेयर्ड शरारा और फ्लोई दुपट्टे के साथ यह लुक बेहद रिच और स्टाइलिश नजर आता है। वी नेकलाइन और गोल्डन जरी वर्क इस आउटफिट को और भी आकर्षक बनाते हैं।

सिंपल और क्लासी लुक के लिए चुनें व्हाइट सूट

अगर आपको ज्यादा चमकीले रंग पसंद नहीं हैं, तो व्हाइट सूट बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। शॉर्ट फ्रॉक कुर्ती और सिगरेट ट्राउजर वाला यह डिजाइन मिनिमल लेकिन बेहद एलिगेंट लुक देता है। मैचिंग फ्लोई दुपट्टा इस आउटफिट की खूबसूरती को और बढ़ा देता है।

गरारा सूट रहेगा एवरग्रीन फैशन

ईद और शादी जैसे खास मौकों पर गरारा सूट कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता। गोल्डन गोटा-पट्टी वर्क और आइवरी दुपट्टे के साथ यह लुक ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों फील देता है। अगर आप रॉयल देसी लुक चाहती हैं, तो इस तरह का आउटफिट जरूर ट्राई करें।

यलो फ्लोरल सूट देगा परफेक्ट फेस्टिव वाइब

यलो कलर का फ्लोरल सूट गर्मियों के त्योहारों के लिए बेस्ट माना जाता है। गोल्डन डिटेलिंग और पोल्की जूलरी के साथ यह लुक बेहद खूबसूरत और फेमिनिन नजर आता है। अगर आप बकरीद पर सिंपल लेकिन स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो यह लुक आसानी से रीक्रिएट किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *