KNEWS DESK – कान्स फिल्म फेस्टिवल में इस बार भी दुनियाभर के सेलेब्रिटीज अपने फैशन और स्टाइल से सुर्खियां बटोर रहे हैं। फ्रांस के शहर कान्स में आयोजित इस प्रतिष्ठित इवेंट में बॉलीवुड से लेकर सोशल मीडिया स्टार्स तक ने अपने लुक्स से रेड कार्पेट पर ग्लैमर का तड़का लगा दिया है।
आलिया भट्ट के 5 अलग-अलग लुक्स ने लूटी महफिल
आलिया भट्ट इस बार कान्स में सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं। उन्होंने एक या दो नहीं, बल्कि पांच अलग-अलग लुक्स में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। खासकर उनका पीच बॉडी-फिटेड गाउन रेड कार्पेट पर सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

तारा सुतारिया का शानदार कान्स डेब्यू
तारा सुतारिया ने इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना डेब्यू किया। उन्होंने ब्लैक आउटफिट में रेड कार्पेट पर एंट्री लेकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। उनके लुक्स को फैंस ने काफी पसंद किया और सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हुई।

डिजिटल क्रिएटर रिदा थराना ने भी इस साल कान्स में अपना डेब्यू किया। वह व्हाइट मोती जड़े आउटफिट में नजर आईं, जिसे फैंस ने काफी सराहा और सोशल मीडिया पर उनके लुक की खूब चर्चा हुई।

उर्वशी रौतेला का अप्सरा जैसा लुक
उर्वशी रौतेला ऑफ-शोल्डर वियतनामी गाउन में बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। उनका यह लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया और फैंस ने उन्हें “अप्सरा जैसा लुक” तक कह दिया।

डिजिटल स्टार फरहाना बोदी ने भी कान्स में अपने स्टाइल से सबको चौंका दिया। उन्होंने एक्वामरीन क्रिस्टल गाउन पहना, जिसका वजन करीब 15 किलो बताया जा रहा है। इसके बावजूद उनका लुक रेड कार्पेट पर काफी ग्रेसफुल और आकर्षक नजर आया।
