Cannes का अनसुना सच! 3 लाख का कमरा, पेड फोटोग्राफर्स… इंफ्लुएंसर के दावों से मचा हड़कंप

KNEWS DESK – कान्स फिल्म फेस्टिवल का आगाज 12 मई से फ्रांस के खूबसूरत शहर कान्स में हो चुका है, जो 23 मई तक चलेगा। फैशन और सिनेमा के इस सबसे प्रतिष्ठित महोत्सव में दुनियाभर के बड़े सितारे अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हैं। हर साल की तरह इस बार भी ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने ग्लैमरस अंदाज से सुर्खियां बटोरीं, वहीं आलिया भट्ट ने भी अपनी शानदार मौजूदगी से फैंस का ध्यान खींचा।

हालांकि, जहां आलिया के लुक्स की तारीफ हो रही है, वहीं सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर आलोचना भी देखने को मिल रही है। इसी बीच कान्स से जुड़ा एक वायरल वीडियो इंटरनेट पर नई बहस छेड़ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या हुआ खुलासा?

इंफ्लुएंसर तारिणी पेशावरिया ने एक वीडियो शेयर कर कान्स फिल्म फेस्टिवल से जुड़े कई ऐसे राज खोले, जिनके बारे में आम लोग शायद ही जानते हों। उन्होंने दावा किया कि बड़े सितारों जैसे ऐश्वर्या राय बच्चन और टॉम क्रूज के लिए रेड कार्पेट को कुछ समय के लिए खाली करा दिया जाता है, ताकि उनकी तस्वीरें बिल्कुल परफेक्ट आ सकें।

तारिणी के मुताबिक, जब ऐश्वर्या रेड कार्पेट पर पहुंचीं, तो पूरा स्पॉट सिर्फ उनके लिए रिजर्व था। वहीं जब टॉम क्रूज पहुंचे, तो लगभग 10 मिनट तक किसी और को एंट्री नहीं दी गई।

“हर फोटोग्राफर आपकी फोटो नहीं खींचता”

तारिणी ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कान्स का रेड कार्पेट सिर्फ 1-2 मिनट का होता है, लेकिन हर किसी को एक जैसा मौका नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि वहां मौजूद सभी फोटोग्राफर आपकी तस्वीरें लेने के लिए नहीं होते।

https://www.instagram.com/reels/DYUpt1Kpska/

उनके अनुसार, अगर आपको बेहतर कवरेज चाहिए, तो फोटोग्राफर्स को अलग से पेमेंट करनी पड़ती है। उन्होंने खुद 7 फोटो और 7 वीडियो के लिए 400 यूरो खर्च किए थे।

होटल मार्टिनेज की सीढ़ियों का भी बड़ा सच

सोशल मीडिया पर अक्सर दिखने वाली मशहूर होटल मार्टिनेज की सीढ़ियों के बारे में भी तारिणी ने बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि ये सिर्फ फोटो स्पॉट नहीं, बल्कि वहां ऐसे लक्जरी कमरे हैं, जिनका एक रात का किराया 2 से 3 लाख रुपये तक होता है।

यह खुलासा ऐसे समय पर सामने आया है, जब आलिया भट्ट के कान्स 2026 अपीयरेंस को लेकर सोशल media पर लगातार चर्चा चल रही है। कुछ लोग उनके फैशन सेंस की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *