56 साल पहले 185 रुपये में मिलता था 10 सोना, आज लाखों में पहुंची कीमत, पुराना बिल हुआ वायरल

Knews Desk– सोने की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने एक बार फिर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। मौजूदा समय में 22 कैरेट सोना करीब 1.48 लाख से 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक पहुंच चुका है, जबकि 24 कैरेट सोना इससे भी अधिक कीमत पर बिक रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर 56 साल पुराना एक ज्वेलरी बिल तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को अतीत और वर्तमान की कीमतों की तुलना करने पर मजबूर कर दिया है।

यह वायरल बिल जयपुर के श्याम ज्वेलर्स का बताया जा रहा है, जो करीब 1969-70 के आसपास का है। इस बिल में दर्ज कीमतें आज के समय के मुकाबले बेहद चौंकाने वाली हैं। उस समय 22 कैरेट सोने की 20 ग्राम की चेन केवल 370 रुपये में खरीदी गई थी, यानी प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत सिर्फ 185 रुपये थी। साथ ही मेकिंग चार्ज मात्र 15 रुपये था और 100 ग्राम चांदी की कीमत सिर्फ 60 रुपये दर्ज है।

https://www.instagram.com/reel/DYROpy9Sd4A/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

आज के दौर में यही सोना लाखों रुपये में खरीदा जा रहा है, जिससे यह बिल महंगाई और आर्थिक बदलाव का बड़ा उदाहरण बन गया है। सोशल मीडिया पर लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ यूजर्स इसे “काश उस समय खरीद लिया होता” जैसी भावनाओं से जोड़ रहे हैं, तो कुछ इसे बदलती अर्थव्यवस्था का सबसे बड़ा सबूत बता रहे हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार 1970 के दशक में सोना आम लोगों की पहुंच में था और इसकी कीमतें वैश्विक बाजार में भी काफी कम थीं। लेकिन समय के साथ अंतरराष्ट्रीय आर्थिक परिस्थितियां, डॉलर की मजबूती और बढ़ती मांग ने सोने की कीमतों को लगातार ऊपर पहुंचाया।

1990 के बाद आर्थिक उदारीकरण के दौर में निवेश के रूप में सोने की मांग और बढ़ी, जिससे कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला। आज स्थिति यह है कि सोना न केवल आभूषण बल्कि एक सुरक्षित निवेश विकल्प बन चुका है। पिछले पांच दशकों में इसकी कीमतों में लगभग 800 गुना से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *