200–300 नहीं… Cannes 2026 में उर्वशी रौतेला की ड्रेस की कीमत ने उड़ाए होश, 1 कीमत में बनेंगे 1472 आलीशान बंगले

KNEWS DESK – दुनियाभर की फिल्म और फैशन इंडस्ट्री के सबसे बड़े इवेंट्स में से एक Cannes Film Festival में इस बार भी ग्लैमर और स्टाइल का जलवा देखने को मिल रहा है। रेड कार्पेट पर हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक कई सितारे अपने फैशन स्टेटमेंट से सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसी बीच भारतीय एक्ट्रेस Urvashi Rautela का ‘कांस 2026’ लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है।

1000 करोड़ से ज्यादा की ड्रेस का दावा

उर्वशी रौतेला के इस लेटेस्ट रेड कार्पेट लुक की सबसे ज्यादा चर्चा उसकी कथित कीमत को लेकर हो रही है। रिपोर्ट्स और ऑनलाइन चर्चाओं के मुताबिक, उनके इस पूरे लुक की कीमत लगभग $155.87 मिलियन यानी करीब 1472 करोड़ रुपये बताई जा रही है। हालांकि इस दावे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह आंकड़ा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अगर इस कीमत को वास्तविक माना जाए, तो इससे 1-1 करोड़ रुपये के हिसाब से सैकड़ों लग्जरी बंगले खरीदे जा सकते हैं, जो इस लुक की चर्चा को और भी बढ़ा देता है।

https://www.instagram.com/p/DYRaLaFiI7u/?

रॉयल और ड्रामैटिक फैशन का कॉम्बिनेशन

उर्वशी रौतेला हमेशा अपने ग्लैमरस और एक्सपेरिमेंटल फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। इस बार भी उन्होंने रेड कार्पेट पर एक बेहद रॉयल और ड्रामैटिक लुक अपनाया, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उनका आउटफिट लग्जरी और एलिगेंस का मिश्रण माना जा रहा है, जो उन्हें बाकी सितारों से अलग बनाता है।

क्रिस्टल हेडपीस ने खींचा ध्यान

इस लुक की सबसे खास बात उनका क्रिस्टल से सजा हुआ हेडपीस रहा, जिसे बेहद बारीकी और शाही अंदाज में डिजाइन किया गया था। यह हेडपीस किसी राजसी ताज की तरह नजर आ रहा था, जिसने उनके पूरे लुक को एक पौराणिक और ग्रैंड टच दे दिया। रेड कार्पेट पर जैसे ही उर्वशी पहुंचीं, कैमरों की फ्लैश लाइट्स उन पर टिक गईं और उनका लुक तुरंत सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा।

कांस फिल्म फेस्टिवल में हर साल की तरह इस बार भी फैशन स्टेटमेंट्स की होड़ देखने को मिल रही है, लेकिन उर्वशी रौतेला का यह लुक खास तौर पर चर्चा में आ गया है। उनके फैंस इस लुक को “रॉयल ब्यूटी” और “फैशन का ग्रैंड एक्सपेरिमेंट” बता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *