एक फिल्म, 4 बड़े चेहरे… ‘पति पत्नी और वो दो’ में सबसे ज्यादा फीस किसने ली?

KNEWS DESK – बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शामिल ‘पति पत्नी और वो दो’ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। निर्देशक मुदस्सर अजीज के डायरेक्शन में बनी यह कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 15 मई, 2026 को रिलीज़ होने जा रही है। फिल्म को लेकर पहले से ही दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है, खासकर इसके दमदार स्टारकास्ट के कारण।

फिल्म में आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह, सारा अली खान और वामिका गब्बी जैसे बड़े कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। रिलीज से पहले अब इस फिल्म की स्टारकास्ट की फीस को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

आयुष्मान खुराना बने फिल्म के सबसे बड़े स्टार

लीड रोल निभा रहे आयुष्मान खुराना इस फिल्म में मुख्य किरदार में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए करीब 10 करोड़ रुपये की फीस ली है। फिल्म में उनका किरदार कहानी का केंद्र होगा, जिसके इर्द-गिर्द पूरी कॉमेडी और ड्रामा घूमेगा।

रकुल प्रीत सिंह का ग्लैमरस अंदाज

रकुल प्रीत सिंह फिल्म में आयुष्मान की गर्लफ्रेंड के किरदार में नजर आएंगी। अपनी परफॉर्मेंस और स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जानी जाने वाली रकुल ने इस फिल्म के लिए करीब 4 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।

सारा अली खान का डबल रोल कनेक्शन

सारा अली खान इस फिल्म में एक अलग ही अंदाज में दिखाई देंगी। वह आयुष्मान के दूसरे प्रेम संबंध का हिस्सा होंगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस रोल के लिए सारा ने लगभग 5 करोड़ रुपये फीस ली है। फिल्म में उनका किरदार कहानी में ट्विस्ट और कॉमेडी का तड़का लगाने वाला है।

वामिका गब्बी का अहम किरदार

वामिका गब्बी फिल्म में आयुष्मान की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। अपने नैचुरल अभिनय के लिए पहचानी जाने वाली वामिका इस फिल्म में कॉमिक टाइमिंग के साथ एक मजबूत भूमिका निभाएंगी। बताया जा रहा है कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए करीब 2 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।

फिल्म में विजय राज और शीबा चड्ढा जैसे अनुभवी कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। विजय राज ने अपने किरदार के लिए लगभग 1 करोड़ रुपये फीस ली है

वहीं शीबा चड्ढा को करीब 80 लाख रुपये मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *