‘विजय हार जाएंगे…’ अफवाह से टूटा फैन, काट लिया गला, अब तमिलनाडु में बंपर जीत की ओर TVK

KNEWS DESK – तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में इस बार सबसे ज्यादा चर्चा Thalapathy Vijay की राजनीतिक एंट्री को लेकर हो रही है। करीब 36 सालों से साउथ सिनेमा पर राज कर रहे विजय ने अपनी पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) के साथ चुनावी मैदान में कदम रखा है। उनकी रैलियों और रोड शो में उमड़ी भारी भीड़ ने पहले ही साफ कर दिया था कि जनता के बीच उनकी लोकप्रियता कितनी जबरदस्त है।

लेकिन चुनावी नतीजों से पहले एक ऐसी घटना सामने आई जिसने सभी को हैरान कर दिया। विजय के एक कट्टर फैन ने सिर्फ इस डर से आत्महत्या की कोशिश कर ली कि कहीं उनके पसंदीदा स्टार की पार्टी चुनाव न हार जाए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फैन 28 वर्षीय महेंद्रन है, जो तमिलनाडु के कृष्णागिरी का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि मतगणना से पहले इलाके में यह अफवाह फैल गई थी कि Tamilaga Vettri Kazhagam इस विधानसभा चुनाव में हार सकती है। इस खबर से महेंद्रन इतना परेशान हो गया कि उसने अपनी जान देने का फैसला कर लिया।

बताया गया कि महेंद्रन अपने घर के बाहर खड़ा था और उसके हाथ में चाकू था। अचानक उसने अपने गले पर वार कर आत्महत्या करने की कोशिश की। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे रोका और गंभीर हालत में Krishnagiri Government Medical College and Hospital पहुंचाया, जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस जांच में सामने आया कि कृष्णागिरी के कई इलाकों में TVK की हार को लेकर अफवाहें तेजी से फैल रही थीं, जिससे महेंद्रन मानसिक रूप से काफी परेशान हो गया था। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि किसी नेता या स्टार के प्रति दीवानगी किस हद तक सही है।

हालांकि, मतगणना के शुरुआती रुझान महेंद्रन के डर से बिल्कुल उलट नजर आ रहे हैं। तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों में से Tamilaga Vettri Kazhagam लगभग 112 सीटों पर बढ़त बनाए हुए दिखाई दे रही है। वहीं AIADMK गठबंधन 75 और DMK गठबंधन 50 सीटों पर आगे चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *