Knews Desk-पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रुझानों में मुकाबला बेहद दिलचस्प होता जा रहा है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, उत्तर 24 परगना जिले में टीएमसी 17 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि बीजेपी 14 सीटों पर आगे चल रही है।

इसी तरह हावड़ा में टीएमसी 13 सीटों पर आगे है और बीजेपी केवल तीन सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। राज्य की राजधानी कोलकाता में भी टीएमसी सात सीटों पर बढ़त के साथ मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है, जबकि बीजेपी तीन सीटों पर आगे है। दूसरी ओर, कूच विहार और मालदा जैसे जिलों में बीजेपी ने बढ़त बनाकर संतुलन बनाए रखा है।
इन रुझानों से संकेत मिल रहा है कि राज्य में पारंपरिक भाषाई और क्षेत्रीय विभाजन कमजोर पड़ते दिख रहे हैं और मतदाता विकास व स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता दे रहे हैं। हालांकि अंतिम नतीजे आना अभी बाकी हैं, लेकिन फिलहाल तस्वीर एक कड़े और बहुपक्षीय मुकाबले की ओर इशारा कर रही है।