एक पत्नी और दो ‘वो’ के बीच फंसे Ayushmann Khurrana, जंगल में रिलीज हुआ पति पत्नी और वो दो का ट्रेलर

KNEWS DESK – बॉलीवुड के दमदार अभिनेता Ayushmann Khurrana एक बार फिर अलग अंदाज में दर्शकों के सामने आने वाले हैं। उनकी नई फिल्म पति पत्नी और वो दो का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें रिश्तों, अफेयर और कॉमेडी का दिलचस्प मिश्रण देखने को मिल रहा है। फिल्म में Sara Ali Khan, Rakul Preet Singh और Wamiqa Gabbi भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रही हैं।

जंगल में हुआ ट्रेलर लॉन्च

फिल्म के मेकर्स ने ट्रेलर लॉन्च के लिए भी अनोखा तरीका चुना। चूंकि फिल्म में Ayushmann Khurrana वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं, इसलिए ट्रेलर लॉन्च इवेंट मुंबई के Sanjay Gandhi National Park के ट्रेन स्टेशन एरिया में रखा गया।

शनिवार को पूरी स्टारकास्ट और मेकर्स की मौजूदगी में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसने सोशल मीडिया पर तुरंत चर्चा बटोर ली।

2 मिनट 51 सेकेंड का मजेदार ट्रेलर

करीब 2 मिनट 51 सेकेंड लंबे ट्रेलर की शुरुआत Ayushmann Khurrana के मजेदार संवाद से होती है। वह कहते हैं—

“गुरु बच्चन साहब के शहर से हैं हम। आदमी शिष्टाचारी हैं, पति आज्ञाकारी हैं और तो और वन विभाग में वरिष्ठ अधिकारी हैं। समस्या… अबे हमारे जीवन में कहां से आएगी समस्या?”

शुरुआत में उनकी जिंदगी पूरी तरह शांत और खुशहाल दिखाई जाती है, जहां उनकी पत्नी के किरदार में Wamiqa Gabbi नजर आती हैं।

लेकिन कहानी में मोड़ तब आता है जब Sara Ali Khan की एंट्री होती है। वहीं यह भी सामने आता है कि Rakul Preet Singh के साथ भी आयुष्मान का खास कनेक्शन है।

ट्रेलर में छिपा है सस्पेंस

फिल्म का सबसे दिलचस्प हिस्सा इसका सस्पेंस है। ट्रेलर देखकर यह साफ नहीं हो पाता कि आयुष्मान सच में दो अलग-अलग लड़कियों के साथ अफेयर में हैं या कहानी में कोई बड़ा ट्विस्ट छिपा है।

यही रहस्य दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रहा है। कॉमेडी के साथ रिलेशनशिप ड्रामा का यह तड़का फिल्म को अलग बनाने की कोशिश करता दिख रहा है।

उम्मीद के मुताबिक नहीं दिखा दम?

हालांकि ट्रेलर को लेकर दर्शकों की राय मिली-जुली नजर आ रही है। कुछ लोगों को कहानी दिलचस्प लगी, लेकिन कई दर्शकों को इसमें वह दम नहीं दिखा जिसकी उम्मीद की जा रही थी। खासतौर पर Ayushmann Khurrana और Rakul Preet Singh की एक्टिंग को कुछ लोगों ने ओवरएक्टिंग बताया। वहीं Vijay Raaz और Tigmanshu Dhulia के किरदारों को मजबूत और असरदार माना जा रहा है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

फिल्म का निर्देशन Mudassar Aziz ने किया है। वहीं इसे Bhushan Kumar, Renu Ravi Chopra, Krishan Kumar और Juno Chopra ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।

पति पत्नी और वो दो 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म ट्रेलर से ज्यादा दम बड़े पर्दे पर दिखा पाती है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *