KNEWS DESK – बॉलीवुड अभिनेता Ranveer Singh को ‘कांतारा’ मिमिक्री विवाद मामले में बड़ी राहत मिल गई है। Karnataka High Court ने उनके खिलाफ दर्ज FIR को रद्द कर दिया है, जिससे लंबे समय से चल रहे इस विवाद पर फिलहाल विराम लग गया है।
यह मामला उस वक्त चर्चा में आया था, जब रणवीर सिंह पर फिल्म Kantara से जुड़े एक एक्ट की मिमिक्री को लेकर आरोप लगे थे। इसे लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई थी, जिसके बाद मामला कानूनी रूप ले बैठा।
अब कोर्ट में रणवीर सिंह की ओर से ‘बिना शर्त माफी’ का हलफनामा दाखिल किया गया। उनके वकील ने दलील दी कि अभिनेता अपने बयान के लिए खेद जताते हैं और मामले को समाप्त किया जाए। इसी आधार पर कोर्ट ने FIR को रद्द कर दिया, लेकिन साथ ही एक अहम शर्त भी रखी।
अदालत ने Ranveer Singh को निर्देश दिया है कि वह मैसूर स्थित प्रसिद्ध Chamundeshwari Temple जाकर माफी मांगें। कोर्ट ने इसके लिए उन्हें चार हफ्तों का समय दिया है।
सुनवाई के दौरान रणवीर सिंह व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए। उनके वकील ने बताया कि हाल ही में उनकी फिल्म ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद सुरक्षा कारणों से उनका सार्वजनिक रूप से आना-जाना सीमित है। इसी वजह से मंदिर जाने की तारीख फिलहाल तय नहीं हो सकी है।
कोर्ट ने अपने आदेश में यह भी कहा कि अभिनेता के व्यवहार से कुछ लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं, इसलिए सामाजिक रूप से भी माफी जरूरी है। मंदिर जाकर प्रार्थना करना और माफी मांगना इसी प्रक्रिया का हिस्सा माना गया है।