बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान और प्रभास के बीच होगी टक्कर, जानें कौन है दौलत में असली बादशाह

KNEWS DESK – अगर आपको लग रहा है कि 2026 की फिल्मी रफ्तार ही सबसे धमाकेदार है, तो जरा रुकिए, असली बॉक्स ऑफिस जंग तो 2027 में देखने को मिलेगी। अगले साल ईद के मौके पर दो बड़े सुपरस्टार्स, Salman Khan और Prabhas आमने-सामने होंगे। एक तरफ होगा सलमान का एक्शन अंदाज, तो दूसरी ओर Sandeep Reddy Vanga की फिल्म Spirit में प्रभास का इंटेंस अवतार यानी क्लैश जबरदस्त होने वाला है।

बताया जा रहा है कि ईद 2027 (9 मार्च) पर सलमान खान की फिल्म रिलीज होगी, जिसे Vamshi Paidipally डायरेक्ट कर रहे हैं और प्रोड्यूसर हैं Dil Raju। इस फिल्म में सलमान के साथ Nayanthara नजर आएंगी। फिल्म हाल ही में फ्लोर पर गई है और सेट से सलमान के दबंग अंदाज की झलक भी सामने आ चुकी है।

वहीं दूसरी तरफ प्रभास की Spirit पहले से ही 5 मार्च 2027 की रिलीज डेट लॉक कर चुकी है। इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है, क्योंकि Sandeep Reddy Vanga अपने इंटेंस और अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, फिल्म की शूटिंग अभी शुरू नहीं हुई है, लेकिन बज पहले ही हाई है।

अब बात करते हैं दोनों सितारों की दौलत की, जो इस क्लैश को और दिलचस्प बनाती है।

Prabhas को पैन इंडिया स्टार बनाने का श्रेय Baahubali को जाता है, जिसे S. S. Rajamouli ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म के बाद प्रभास की लोकप्रियता देशभर में बढ़ गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ करीब 241 करोड़ रुपये आंकी गई है (2025 के अनुसार), जो अब और बढ़ चुकी होगी। वह एक फिल्म के लिए 100 से 150 करोड़ रुपये तक फीस लेते हैं।

दूसरी ओर, Salman Khan की बात करें तो उनकी स्टार पावर आज भी बरकरार है। भले ही उनकी हालिया फिल्मों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक न रहा हो, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग और ब्रांड वैल्यू बेहद मजबूत है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान की कुल संपत्ति करीब 2900 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है। उनका अपना प्रोडक्शन हाउस भी है और वह इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में गिने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *