KNEWS DESK- भारत को दुनिया भर में अपने लाजवाब और विविध स्वादों के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि भारतीय व्यंजन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार लोकप्रिय हो रहे हैं। हाल ही में TasteAtlas द्वारा जारी अप्रैल 2026 की टॉप 100 चिकन डिशेज की सूची में भारत की 6 शानदार डिशेज ने जगह बनाई है।
करीब 14 हजार रेटिंग्स के आधार पर तैयार की गई इस लिस्ट का उद्देश्य पारंपरिक व्यंजनों को वैश्विक पहचान देना और लोगों को उन्हें आजमाने के लिए प्रेरित करना है।
दिल्ली का मुर्ग मखनी बना स्टार परफॉर्मर

इस लिस्ट में भारत की सबसे ऊंची रैंकिंग वाली डिश है Murgh Makhani, जिसे छठा स्थान मिला है। दिल्ली के मशहूर Moti Mahal से शुरू हुई यह डिश अपनी क्रीमी टमाटर-बटर ग्रेवी और हल्की मिठास के लिए जानी जाती है। इसमें तंदूरी चिकन को मक्खन और क्रीम के साथ पकाया जाता है, जो इसे बेहद खास बनाता है।
तंदूरी मुर्गा: पंजाब का दमदार स्वाद

22वें स्थान पर रही Tandoori Murgh भारत की दूसरी सबसे लोकप्रिय डिश है। पंजाब की इस क्लासिक डिश को तंदूर में पकाया जाता है, जिससे इसमें एक खास स्मोकी फ्लेवर आता है। दही और मसालों में मैरिनेट किया गया चिकन इसे बेहद स्वादिष्ट बनाता है।
चेन्नई का स्पाइसी स्टार्टर: चिकन 65

27वें स्थान पर Chicken 65 ने अपनी जगह बनाई है। यह तीखा और कुरकुरा स्नैक चेन्नई के Buhari Hotel से शुरू हुआ माना जाता है। करी पत्ते और लाल मिर्च से भरपूर यह डिश मसालेदार खाने के शौकीनों की पहली पसंद है।
मुर्ग टिक्का: ग्लोबल फेवरेट स्नैक

53वें स्थान पर Murgh Tikka शामिल है। यह बोनलेस चिकन के छोटे टुकड़ों को मसालों में मैरिनेट करके सींख पर ग्रिल किया जाता है। दुनिया भर में यह एक लोकप्रिय स्टार्टर के रूप में जाना जाता है।
कोलकाता का फेमस स्ट्रीट फूड: चिकन काठी रोल

70वें स्थान पर Chicken Kathi Roll ने जगह बनाई है। कोलकाता के Nizam’s से शुरू हुआ यह रोल लच्छा पराठे में मसालेदार चिकन, प्याज और चटनी भरकर तैयार किया जाता है। यह शहर का एक आइकॉनिक स्ट्रीट फूड है।
मुगलाई स्वाद का जादू: मुर्ग रेजाला

96वें स्थान पर Murgh Rezala शामिल है, जो पश्चिम बंगाल की एक शाही डिश है। इसकी खासियत इसकी सफेद, क्रीमी ग्रेवी है, जिसमें दही, काजू का पेस्ट और हल्के मसाले डाले जाते हैं। इसका स्वाद बेहद सौम्य और रिच होता है।
दुनिया में बढ़ रहा भारतीय खाने का क्रेज
टॉप 100 की इस लिस्ट में भारत की 6 डिशेज का शामिल होना इस बात का प्रमाण है कि भारतीय खाना न सिर्फ देश में बल्कि पूरी दुनिया में लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। चाहे क्रीमी ग्रेवी हो, स्मोकी फ्लेवर या तीखा तड़का—हर स्वाद में भारत की एक अलग पहचान झलकती है।