यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: इंटरमीडिएट परीक्षा में शिखा वर्मा ने किया टॉप, वहीं हाईस्कूल परीक्षा में कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा संयुक्त टॉपर घोषित

डिजिटल डेस्क- उत्तर प्रदेश के लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 23 अप्रैल को शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट्स upmspresults.nic.in और upmsp.edu.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस साल 12वीं के नतीजों में सीतापुर की शिखा वर्मा ने 97.60% अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर 97.20% अंकों के साथ बरेली की नंदनी गुप्ता और बाराबंकी की श्रेया वर्मा रहीं। वहीं तीसरे स्थान पर 97.00% अंक के साथ बरेली की सुरभि यादव और बाराबंकी की पूजा पाल ने जगह बनाई है।

10वीं में 90.4 प्रतिशत, 12वीं में 80.3 प्रतिशत छात्र सफल

वहीं 10वीं की परीक्षा में कशिश और अंशिका ने संयुक्त रूप से टॉप किया है, हाईस्कूल परीक्षा में कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा 97.38% अंक पाकर संयुक्त टॉपर घोषित गय़ा। इस साल हाई स्कूल यानी 10वीं का पास प्रतिशत 90.4% रहा, जबकि इंटरमीडिएट यानी 12वीं का कुल पास प्रतिशत 80.3% दर्ज किया गया है। रिजल्ट जारी होने के साथ ही वेबसाइट्स पर भारी ट्रैफिक देखने को मिला, ऐसे में छात्रों को सलाह दी गई है कि वे धैर्य बनाए रखें और आधिकारिक वेबसाइट्स के अलावा किसी अन्य प्लेटफॉर्म पर भरोसा न करें। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि जैसी जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी।

पूर्व की भांति इस बार भी रहा लड़कियों का जलवा

बोर्ड ने छात्रों को पहले से तैयारी रखने की भी सलाह दी थी, जिसमें रोल नंबर और अन्य जरूरी डिटेल्स पहले से नोट करने, वेबसाइट्स को बुकमार्क करने और बेहतर इंटरनेट कनेक्शन सुनिश्चित करने की बात कही गई थी, ताकि रिजल्ट आते ही आसानी से देखा जा सके। इस बार भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है और टॉपर्स की सूची में लड़कियों का दबदबा साफ नजर आ रहा है। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह ट्रेंड पिछले कुछ वर्षों से लगातार देखने को मिल रहा है, जो शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव का संकेत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *