अब फोन बदलने की नहीं होगी जल्दी, 2027 से मिलेंगी रिप्लेसबल बैटरी और लंबे सपोर्ट का फायदा

Knews Desk-अब स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। यूरोपीय संघ (European Union) ने ऐसा नियम लाने का फैसला किया है, जिसके तहत 2027 से बिकने वाले सभी स्मार्टफोन्स में बैटरी आसानी से बदली जा सकेगी। इसके अलावा कंपनियों को फोन लॉन्च होने के बाद कम से कम 7 साल तक उसके स्पेयर पार्ट्स और रिपेयर गाइड भी उपलब्ध कराने होंगे, ताकि लोग अपने फोन को लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकें और बार-बार नया फोन खरीदने की जरूरत न पड़े।


आजकल कई स्मार्टफोन्स की बैटरी कुछ समय बाद जल्दी खराब होने लगती है, जो एक सामान्य प्रक्रिया मानी जाती है। समय के साथ बैटरी की क्षमता कम हो जाती है, लेकिन उसे बदलवाने की प्रक्रिया अक्सर यूजर्स के लिए परेशानी भरी होती है। इसका मुख्य कारण यह है कि मौजूदा समय में ज्यादातर स्मार्टफोन्स का बैक पैनल सील्ड होता है, जिससे बैटरी बदलने के लिए सर्विस सेंटर जाना जरूरी हो जाता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए यूरोपीय संघ ने एक नया नियम लागू करने का फैसला किया है। इसके तहत 2027 से बिकने वाले सभी स्मार्टफोन्स में यूजर द्वारा आसानी से बदली जा सकने वाली बैटरी (replaceable batteries) का विकल्प अनिवार्य होगा। यानी पुराने समय की तरह अब यूजर्स खुद भी बैटरी बदल सकेंगे फोन का ढक्कन खोलकर नई बैटरी लगाना आसान होगा।

यह नियम Apple, Samsung, OnePlus और Vivo जैसे सभी बड़े स्मार्टफोन ब्रांड्स पर लागू होगा। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को लंबे समय तक डिवाइस इस्तेमाल करने की सुविधा देना और रिपेयर प्रक्रिया को सरल बनाना है।

मिलेगा बड़ा फायदा बैटरी और रिपेयरिंग होगी आसान

यूरोपीय संघ (European Union) के नियमों का असर सिर्फ यूरोप तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इसका फायदा दुनियाभर के उपभोक्ताओं को मिलता है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण टाइप-सी चार्जर का मानक बनना है, जिसे आज ज्यादातर स्मार्टफोन, लैपटॉप और हेडफोन्स में इस्तेमाल किया जा रहा है। पहले Apple जैसे ब्रांड अपने अलग लाइटनिंग केबल का उपयोग करते थे, लेकिन नियमों के दबाव के बाद उन्हें भी बदलाव करना पड़ा। अब यही संस्था एक और बड़ा नियम लेकर आई है, जिसके तहत कंपनियों को 2027 से स्मार्टफोन में आसानी से बदली जा सकने वाली बैटरी देना अनिवार्य होगा। इसके अलावा कंपनियों को डिवाइस लॉन्च होने के बाद कम से कम 7 साल तक स्पेयर पार्ट्स और रिपेयर मैनुअल भी उपलब्ध कराना होगा।

इस बदलाव से उपभोक्ताओं को बड़ा फायदा मिलेगा, क्योंकि वे अपने फोन को लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकेंगे। कंपनियां अब “स्पेयर पार्ट्स उपलब्ध नहीं हैं” जैसे बहाने नहीं बना पाएंगी। रिपेयर मैनुअल मिलने से यूजर्स और लोकल टेक्नीशियन भी आसानी से डिवाइस की मरम्मत कर सकेंगे, जिससे रिपेयरिंग और भी सुलभ हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *